खबर की मुख्य बातें

  • 2 जुलाई को दिल्ली के कई इलाकों में तय समय के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी.
  • ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन और अन्य तकनीकी कार्यों के कारण पावर कट रहेगा.
  • जनकपुरी, पालम, नांगलोई, जाफरपुर, मुंडका, खानपुर और मोहन गार्डन समेत कई इलाके प्रभावित होंगे.

देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर है, जिसे जानना बहुत जरूरी है. दिल्ली में जहां एक तरफ भीषण गर्मी ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है, वहीं BRPL ने 2 जुलाई को अलग-अलग क्षेत्रों में घंटों पावर कट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बता दें कि पावर कट का ये सिलसिला बीते कई हफ्तों से चल रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हालांकि, इस पावर कट के पीछे वजह बहुत अहम है, जोकि मेंटेनेंस कार्य है. BSES दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अपग्रेडेशन, आदि का काम कर रही है, ताकि भीषण गर्मी में व भविष्य में उपभोक्ताओं पावर कट जैसी असुविधा का सामना न करना पड़े और बिजली सप्लाई मजबूत रहे. ताजा नोटिफिकेशन के अनुसार, 2 जुलाई को दिल्ली के जनकपुरी, नांगलोई, पालम, मुंडका, खानपुर, मोहन गार्डन और जाफरपुर जैसे इलाकों में पावर सप्लाई कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी.

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: पालम, जनकपुरी, द्वारका, निजामुद्दीन समेत कई इलाकों में 1 जुलाई

कितने बजे से शुरू होगा बिजली का काम

बिजली कंपनी बीआरपीएल (BRPL) द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 02-07-2026) पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कई प्रमुख रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी. इस शटडाउन के कारण जनकपुरी, नांगलोई, पालम, मुंडका, खानपुर, मोहन गार्डन और जाफरपुर जैसे घने बसे इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को कुछ घंटों के लिए बिना बिजली के गुजारना पड़ सकता है. बिजली जाने का यह सिलसिला सुबह 9:00 बजे से ही अलग-अलग चरणों में शुरू हो जाएगा, इसलिए प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को पहले से तैयारी कर लेनी चाहिए.

जानें आपके इलाके में कब तक चलेगा काम?

मुंडका: रन्होला में सुबह 09:00 से 11:00 बजे तक लोड बैलेंसिंग का काम होगा, जबकि मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में दोपहर 13:07 से 15:07 बजे तक सिविल वर्क के चलते बिजली बंद रहेगी.

पालम: विनोदपुरी विजय एन्क्लेव और महावीर एन्क्लेव के ब्लॉक सी में सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक तथा नासिरपुर के पिंक अपार्टमेंट में सुबह 11:00 से दोपहर 01:00 बजे तक बत्ती गुल रहेगी.

नांगलोई: जय विहार फेज-1 और फेज-3 में सुबह 10:07 से दोपहर 01:07 बजे तक और ग्राम सभा कॉलोनी में सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी.

जनकपुरी: मीनाक्षी गार्डन और अशोक नगर में सुबह 10:07 से दोपहर 12:07 बजे तक, जबकि पोसंगीपुर गांव में सुबह 11:00 से दोपहर 01:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी.

खानपुर के जवाहर पार्क संगम विहार में सुबह 11:00 से दोपहर 01:00 बजे तक, मोहन गार्डन के हस्तसाल में सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और जाफरपुर के नंदा एन्क्लेव व न्यू गोपाल नगर (नजफगढ़) में सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक शटडाउन रहेगा.

देखें नोटिफिकेशन:-

बिजली मेंटेनेंस कार्य में क्या-क्या होगा?

बिजली आपूर्ति रोकने का मुख्य उद्देश्य नेटवर्क को पहले से ज्यादा सुरक्षित और बेहतर बनाना है. इस दौरान ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर ऑयल लीकेज की मरम्मत, लोड बैलेंसिंग, एलटी सर्किट सुधार, पोल शिफ्टिंग, आरएमयू सिस्टम की तकनीकी खराबी दूर करने और अन्य जरूरी रखरखाव कार्य किए जाएंगे. इन कामों के पूरा होने के बाद बिजली व्यवस्था पहले से अधिक भरोसेमंद और सुचारु होने की उम्मीद है, जिससे भविष्य में अचानक होने वाली बिजली कटौती की संभावना कम होगी.

बिजली कटौती से पहले क्या करें?

अगर आपका इलाका भी बिजली कटौती वाले क्षेत्रों में शामिल है, तो पहले से कुछ जरूरी तैयारी कर लेना बेहतर रहेगा. मोबाइल फोन, लैपटॉप, इनवर्टर और पावर बैंक पूरी तरह चार्ज रखें. जरूरत पड़ने पर पीने का पानी स्टोर कर लें और अगर घर में मेडिकल उपकरण बिजली से चलते हैं तो वैकल्पिक व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करें. ऑफिस या घर से काम करने वाले लोग अपने जरूरी ऑनलाइन कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लें ताकि बिजली बंद होने पर कोई परेशानी न हो.

मेंटेनेंस के बाद मिलेगी बेहतर बिजली सेवा

समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे रखरखाव कार्य बिजली नेटवर्क को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. ट्रांसफॉर्मर और वितरण लाइनों की नियमित जांच से ओवरलोडिंग, तकनीकी खराबी और अचानक बिजली गुल होने जैसी समस्याओं में कमी आती है. ऐसे में कुछ घंटों की अस्थायी असुविधा भविष्य में अधिक स्थिर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मददगार साबित हो सकती है.

बिजली आते ही गलती से न करें ये काम

इस अहम बात की जानकारी हर इंसान को होनी चाहिए कि बिजली आने के तुरंत बाद एसी, गीजर, वॉशिंग मशीन और अन्य हाई-पावर उपकरण को चालू नहीं करना चाहिए. बल्कि कुछ मिनट इंतजार करें ताकि वोल्टेज सामान्य हो जाए. बता दें कि कई बार पावर कट के बाद जब बिजली आती है, तो वोल्टेज ऊपर नीचे होने लगता है, इसलिए अगर स्पार्किंग, जलने की गंध या वोल्टेज में उतार-चढ़ाव महसूस हो तो किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल न करें और जरूरत पड़ने पर बिजली विभाग या इलेक्ट्रिशियन से संपर्क करें.

अपनी शिकायत कैसे दर्ज करें?

अगर आपके इलाके में बिजली कटौती की समस्या है, या निर्धारित समय के बाद भी सप्लाई प्रभावित है या किसी तरह की आपात है, तो आप नीचे दिए गए संबंधित बिजली वितरण कंपनी (Discom) के नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं:

BSES Rajdhani (BRPL):
कस्टमर केयर: 19123
वॉट्सऐप नंबर: 9999919123
कृपया कस्टमर केयर को brpl.feedback@reliancegroupindia.com पर ईमेल करें या 011 39999707 पर कॉल करें.

BSES Yamuna (BYPL):
कस्टमर केयर: 19122
वॉट्सऐप नंबर: 8744993010

मुख्य निष्कर्ष:- 2 जुलाई को दिल्ली के कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. अगर आपका क्षेत्र प्रभावित सूची में है, तो जरूरी तैयारी पहले से कर लें. मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, मजबूत और भरोसेमंद बनाने का लक्ष्य है.


यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर ठप हुई सर्विस, स्टेशनों पर मची अफरा-तफरी; DMRC ने बताई