राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से अलग-अलग इलाकों में पावर कट हो रहे हैं, जिसकी वजह BSES द्वारा किया जा रहा मेंटेनेंस है. दिल्ली में भीषण गर्मी पहले ही लोगों परेशान कर रही है, जिसके बाद पानी का संकट भी जीवन मुश्किल बना रहा है ऐसे में घंटों का पावर कट दिक्कतों को और बढ़ा देता है. हालांकि, इसी कड़ी में कल यानी 12 जून को भी दिल्ली के कई इलाकों में घंटों पावर कट रहेगा, इसलिए जरूरी है कि आप पहले ही अपने इलाके का नाम लिस्ट में चेक कर लें, ताकि वक्त रहते आप तैयार कर लें और पानी आदि सभी चीजों को पहले ही स्टोर कर ले. बता दें कि , BSES द्वारा जारी किए गए आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on 12-06-2026) के अनुसार, 12 जून 2026 को दिल्ली के कई बड़े रिहायशी इलाके जैसे द्वारका, छतरपुर, पालम, नजफगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों में तकनीकी सुधार और मरम्मत के काम की वजह से बिजली गुल रहने वाली है.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut: दिल्ली में भीषण गर्मी में डबल अटैक! पानी की किल्लत के बीच अब बिजली
किन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल?
अगर आप दिल्ली के मोहन गार्डन, द्वारका, पालम, जाफरपुर या छतरपुर जैसे इलाकों में रहते हैं, तो 12 जून 2026 को आपको बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है. डिस्कॉम कंपनी बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने इस दिन के लिए अपना आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है. बिजली आपूर्ति ठप रहने के पीछे नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट, और एलटी सर्किट मेंटेनेंस का काम है. अधिकांश इलाकों में बिजली कटौती सुबह 09:00 बजे से दोपहर 14:06 बजे के बीच अलग-अलग स्लॉट में की जाएगी. इस दौरान लोगों को अपने जरूरी काम पहले से निपटाने और वैकल्पिक पावर बैकअप तैयार रखने की सलाह है.
जानिए आपके इलाके में कब तक बंद रहेगी बिजली
इस मेंटेनेंस ड्राइव के तहत मोहन गार्डन (राजापुर खुर्द, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी) में दोपहर 12:06 से 14:06 बजे तक और पालम के मिर्जापुर, महावीर एनक्लेव व द्वारका सेक्टर 8 (ब्लॉक डी) में सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी. वहीं, मुंडका (रतन बाग) और नंगलोई (निहाल विहार, अध्यापक नगर) में सुबह 09:06 से 11:06 बजे के बीच नेटवर्क सुधार का काम चलेगा. नजफगढ़, जाफरपुर (बंगाली कॉलोनी, नंदा एनक्लेव) और छतरपुर एनक्लेव फेज 2 में भी सुबह के समय 2 से 3 घंटे का पावर कट रहेगा. ऊपर हमने प्रभावित क्षेत्रों की लिस्ट अपलोड कर दी है, जिसमें वजह, समय और क्षेत्र का नाम दर्ज है, आप उसके जरिए अपने एरिया का नाम देख सकते हैं.
क्यों जरूरी है यह कार्य?
यह शटडाउन भविष्य में बेहतर और बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी है. समय के साथ बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ रही है, साथ ही गर्मी ज्यादा होने के कारण सिस्टम पर लोड पड़ सकता है, इसलिए सभी पुरानी तारों से लेकर नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर बदलने और अन्य तकनीकी कार्यों तेजी से चल रहा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के आसपास बनेंगे 8 नए शहर! लाखों लोगों को मिलेगा नया ठिकाना, जानें क्या है NCR का
संबंधित खबरें
दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
4 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
6 hrs agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
8 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
10 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
10 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
13 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
17 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
17 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines