खबर की मुख्य बातें:-

  • पालम, जनकपुरी, द्वारका, निजामुद्दीन, खानपुर, मोहन गार्डन और टैगोर गार्डन समेत कई क्षेत्रों में तय समय के लिए बिजली सप्लाई 1 जुलाई 2026 को बंद रहेगी.
  • BRPL द्वारा एलटी सर्किट अपग्रेडेशन, फीडर सुधार, केबल कार्य और तकनीकी रखरखाव किया जाएगा ताकि भविष्य में बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति मिल सके.
  • मोबाइल, लैपटॉप, पावर बैंक और इनवर्टर चार्ज कर लें, पानी की टंकी भर लें और जरूरी घरेलू काम समय से पहले निपटा लें, ताकि कटौती के वक्त परेशानी न हो.

देश की राजधानी दिल्ली के कई प्रमुख रिहायशी और घनी आबादी वाले इलाकों में कल यानी बुधवार, 1 जुलाई 2026 को बिजली की सप्लाई कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी. बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 01-07-2026) के अनुसार, ग्रिड के जरूरी रखरखाव (Maintenance) और तकनीकी सुधार के कामों के चलते यह शटडाउन होने वाला है. मुख्य रूप से इस पावर कट का असर पालम, जनकपुरी, द्वारका, निजामुद्दीन, खानपुर, मोहन गार्डन और टैगोर गार्डन पर होगा. ऐसे में बेहतर रहेगा कि इन इलाकों में रहने वाले लोग तय समय को देखकर ही अपने दिनभर के जरूरी कामों की योजना बनाएं, ताकि उन्हें उमस और गर्मी के इस मौसम में किसी भी तरह की बड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में क्यों फट रहे हैं AC? असली कारण जान हैरान रह जाएंगे आप, जानिए बचाव के तरीके

कई हफ्तों से चल रहा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में काम

यह कार्य आज पहली बार नहीं हो रहा है, बल्कि बीते कई हफ्तों से राजधानी के अलग-अलग इलाकों में इस सुधार कार्य को अंजाम दिया जा रहा है. इस कार्य का मुख्य उद्देश्य भारी बिजली खपत के कारण होने वाली ओवरलोड की समस्या और अचानक बिजली गुल होना से बचाना है. राजधानी दिल्ली में अक्सर बिजली के खंबों में आग लगने जैसी खबर सामने आती रहती है, इसलिए इस तरह की दुर्घटना पेश न आए, यह कार्य चलाया जा रहा है.

किन इलाकों में कितने घंटे गुल रहेगी बिजली?

बिजली विभाग के आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में कटौती का समय अलग-अलग रखा गया है. निजामुद्दीन डिवीजन के अंतर्गत लाजपत नगर 3 (ब्लॉक E) में सबसे पहले सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी. इसके बाद मोहन गार्डन के जय भारत एनक्लेव व भगवती गार्डन (नवादा) और द्वारका के सूरज विहार में सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक पावर कट रहेगा. वहीं पालम गांव, राज नगर एक्सटेंशन (ब्लॉक P), जनकपुरी (ब्लॉक C1) और खानपुर डिवीजन के तुगलकाबाद इंस्टीट्यूशनल एरिया व वायुसेनाबाद में सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी. इसके अलावा टैगोर गार्डन के महावीर नगर (ब्लॉक WZ) और न्यू तिलक नगर में सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी.

आखिर क्यों काटी जा रही है बिजली?

चिलचिलाती गर्मी के बीच इस कटौती के पीछे बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना बेहद जरूरी हो गया था. कंपनी द्वारा शेड्यूल में दी गई जानकारी के मुताबिक, पालम, मोहन गार्डन और द्वारका में एलटी सर्किट नेटवर्क को अपग्रेड (तकनीक में सुधार) किया जा रहा है. खानपुर में केबल रूट पर खुदाई और 11KV फीडर का काम होना है, जबकि जनकपुरी में एलटी एसीबी का मेंटेनेंस किया जाएगा. टैगोर गार्डन के इलाकों में नया एलटीएबी सर्किट बिछाने का काम चलेगा और निजामुद्दीन डिवीजन में आरएमयू के ऑपरेशनल मैकेनिज्म में आई खराबी (Defect) को सुधारा जाएगा, ताकि भविष्य में बिना किसी रुकावट के बिजली मिल सके.

बिजली जाने से पहले जरूर कर लें ये जरूरी काम

अगर आपका इलाका भी इस कटौती की लिस्ट में शामिल है, तो कल सुबह होने से पहले कुछ जरूरी तैयारियां कर लें ताकि आपका रूटीन खराब न हो:

  • बिजली कटने के समय से पहले ही अपने मोबाइल, लैपटॉप, पावर बैंक और घर के इनवर्टर को पूरी तरह चार्ज रख लें.
  • पानी की मोटर चलाकर टंकी और पीने के पानी के बर्तनों को पहले ही भर लें, क्योंकि बिजली जाने पर पानी की किल्लत हो सकती है.
  • पावर कट के दौरान फ्रिज के ठंडे वातावरण को बनाए रखने के लिए उसे बार-बार खोलने से बचें, ताकि खाने-पीने का सामान खराब न हो.
  • कपड़े प्रेस करने, वाशिंग मशीन चलाने या मिक्सी का उपयोग करने वाले सभी जरूरी काम सुबह 9 बजे से पहले ही निपटा लें.

मेंटेनेंस के बाद मिलेगी बेहतर बिजली सुविधा

यह शटडाउन पूरी तरह अस्थायी है और सिर्फ जरूरी तकनीकी कार्यों के लिए किया जा रहा है. कार्य के पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में कहीं ज्यादा सुरक्षित, स्थिर और बेहतर होने की संभावना है. हालांकि मौसम या तकनीकी परिस्थितियों के कारण कुछ इलाकों में बिजली बहाल होने का समय थोड़ा आगे-पीछे हो सकता है.

बिजली आते ही गलती से न करें ये काम

दिल्ली में एक तरफ पानी की समस्या लोगों को परेशान कर रही है, वहीं भीषण गर्मी ने भी जीना मुश्किल बना दिया है. बिजली कटौती के दौरान गर्मी लगना आम बात है, लेकिन जैसे ही बिजली आए कुछ चीजों का एकदम इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. आज के वक्त में लगभग ज्यादातर घरों में AC लग चुका है, जो इस गर्मी से राहत देने में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन बिजली आते साथ इसका इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है. पावर बहाल होने के शुरुआती कुछ मिनटों में वोल्टेज में उतार-चढ़ाव (Voltage Fluctuation) हो सकता है, जिससे AC के कंप्रेसर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. इससे मशीन की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है और लंबे समय में नुकसान की आशंका भी बढ़ जाती है.

अपनी शिकायत कैसे दर्ज करें?

अगर आपके इलाके में बिजली कटौती की समस्या है, या निर्धारित समय के बाद भी सप्लाई प्रभावित है या किसी तरह की आपात है, तो आप नीचे दिए गए संबंधित बिजली वितरण कंपनी (Discom) के नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं:

BSES Rajdhani (BRPL):
कस्टमर केयर: 19123
वॉट्सऐप नंबर: 9999919123
कृपया कस्टमर केयर को brpl.feedback@reliancegroupindia.com पर ईमेल करें या 011 39999707 पर कॉल करें.

BSES Yamuna (BYPL):
कस्टमर केयर: 19122
वॉट्सऐप नंबर: 8744993010

TPDDL (Tata Power):
कस्टमर केयर: 19124
SMS सेवा: ‘LIGHT <10 Digit CA Number>’ लिखकर 56161 पर भेजें.

मुख्य निष्कर्ष:- यह बिजली कटौती अस्थायी है और इसका मकसद दिल्ली के बिजली नेटवर्क को मजबूत बनाना है. प्रभावित इलाकों के लोगों को पहले से जरूरी तैयारी कर लेनी चाहिए ताकि गर्मी और उमस के दौरान किसी बड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े. मेंटेनेंस पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, स्थिर और बेहतर होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut: निजामुद्दीन, द्वारका, पालम, जनकपुरी, मुंडका समेत दिल्ली के कई इलाकों में