राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को पहले से मजबूत और सुरक्षित बनाने की दिशा में आए दिन विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर रखरखाव कार्य चलता रहता है. इस रखरखाव कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए प्रभावित होती है, जिसको लेकर बिजली डिस्कॉम कंपनियां पहले ही आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर देती है. इसी कड़ी में BSES और TATA Power-DDL ने 29 अगस्त 2026 (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL on :- 29-08-2026) यानी कल कई इलाकों में शटडाउन रखा है. आइए जानते हैं कौन से इलाके प्रभावित रहेंगे और क्या रहेगी टाइमिंग?
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut: गोविंदपुरी, पालम, नांगलोई समेत दिल्ली के इन इलाकों में 26 अगस्त को
किन इलाकों में रहेगा पावर कट?
29 अगस्त 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. BSES के BYPL और TATA POWER – DDL क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले प्रभावित इलाकों में दरियागंज के कम्युनिटी सेंटर, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, सीताराम बाजार और चांदनी महल; यमुना विहार के राम मोहल्ला (गोकुलपुरी), न्यू सीलमपुर फेज-2 (ब्लॉक B व C), सुभाष मोहल्ला (भजनपुरा, ब्लॉक B), नयागांव (न्यू कटवारा-उस्मानपुर) और जगजीत नगर (घोंडा) शामिल हैं. इसके अलावा करावल नगर के बृजपुरी-गोकुलपुरी (ब्लॉक A, B व C), पटेल नगर की चेतन बस्ती (ब्लॉक J, नेहरू नगर), करकरडूमा की बिहारी कॉलोनी (शाहदरा) और राउज एवेन्यू-अजमेरी गेट के DDA फ्लैट्स और माता सुंदरी स्कूल क्षेत्र में भी पावर कट रहेगा. वहीं, टाटा पावर क्षेत्रों में शालीमार बाग के कंडक्टर कॉलोनी, JJ क्लस्टर कलंदर कॉलोनी और रामघाट HVDS व कालीघाट का हिस्सा; नरेला का केशव नगर; किराड़ी की मिथिला विहार कॉलोनी; और रोहिणी का LSC मार्केट P.V. व A-ब्लॉक P.V. प्रभावित होंगे.
बिजली कटौती का समय क्या रहेगा?
बिजली कटौती अलग-अलग इलाकों में सुबह 09:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 15:00 बजे यानी 3 बजे तक अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय के लिए निर्धारित की गई है. दरियागंज के कुछ हिस्सों में कटौती का समय सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक रहेगा. वहीं यमुना विहार, शहादरा (बिहारी कॉलोनी), और राउज एवेन्यू क्षेत्रों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे (3 घंटे) तक बिजली बंद रहेगी. पटेल नगर और रोहिणी क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आपूर्ति बाधित होगी. नरेला, किराड़ी और शालीमार बाग के कंडक्टर कॉलोनी में 11:00 से 13:00 बजे (2 घंटे) तक पावर कट रहेगा, जबकि शालीमार बाग के JJ क्लस्टर कलंदर कॉलोनी और रामघाट HVDS इलाकों में यह कटौती सुबह 11:00 से दोपहर 15:00 बजे तक (4 घंटे ) रहेगी.
देखें आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल
BSES
TATA POWER-DDL
क्यों जरूरी है ये मेंटेनेंस कार्य?
बिजली आपूर्ति में सुधार और नेटवर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से यह मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है. माना जा रहा है कि दिल्ली में बिजली खपत लगातार बढ़ रही है, जिस कारण यह कार्य जरूरी है. इस मेंटेनेंस कार्य के दौरान विभिन्न जगहों पर प्रोजेक्ट वर्क, HVDS ट्रांसफॉर्मर लगाने और नेटवर्क अपग्रैडेशन (Network Upgradation) का काम किया जाएगा. इसके साथ ही सिस्टम इम्प्रूवमेंट, सिविल वर्क और स्मार्ट मीटर रिप्लेसमेंट (Smart Meter Replacement) का काम पूरा किया जाएगा. इतना ही नहीं, कुछ इलाकों में HT ABC रिपेयर, DT चार्जिंग, RMU रिपेयर (Faulty Asset Rectification) और सुरक्षा कारणों से हॉट स्पॉट अटेंडिंग (Hot spot attending) का कार्य किया जाएगा.
क्या करें क्या नहीं?
ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आपका एरिया आधिकारिक शटडाउन की लिस्ट में आता है, तो आप कटौती से पहले ही कपड़े धोने आदि कार्य निपटा लें. इसके अलावा पानी की टंकी भर लें, मोबाइल व इन्वर्टर पहले ही चार्ज कर लें. साथ ही, जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी उपकरणों को चालू न करें, क्योंकि अगर मेंटेनेंस कार्य के बाद वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपके महंगे बिजली के सामान खराब हो जाएंगे, जैसे फ्रिज और एसी.
यह भी पढ़ें:Delhi Power Cut: बवाना, पटेल नगर, मदनपुर समेत दिल्ली के इन इलाकों में 27 अगस्त को
संबंधित खबरें
सोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
48 mins agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
6 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
9 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: BSES, TATA POWER- DDL
First published on:
Know More: Editorial Guidelines