हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Power Cut: बवाना, पटेल नगर, मदनपुर समेत दिल्ली के इन इलाकों में 27 अगस्त को कटेगी बिजली, अभी चेक करें अपना एरिया

Delhi Mein 27 August ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई इलाकों में 27 अगस्त को बिजली गुल रहने वाली है, जिसे लेकर BSES और TATA POWER-DDL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल भी जारी कर दिया है. जानिए आपका एरिया है लिस्ट में है या नहीं?

विज्ञापन
दिल्ली के किन इलाकों में 27 अगस्त को रहेगा पावर कट? (Image: AI/BSES/TATA)

देश की राजधानी दिल्ली में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES और TATA POWER-DDL द्वारा विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर जरूरी रखरखाव कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में दोनों कंपनी द्वारा 27 अगस्त 2026 को लेकर आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL And TATA POWER – DDL on :- 27-08-2026) जारी कर दिया गया है, जिसमें कई घनी आबादी वाले इलाकों में कार्य होना है, हालांकि; इस दौरान उन इलाकों में संभावित पावर कट निर्धारित समय के लिए रहेगा. माना जा रहा है कि दिल्ली में बेहतर, सुरक्षित और मजबूत पावर सप्लाई के लिए ये मेंटेनेंस कार्य जरूरी है. आइए जानते हैं प्रभावित इलाकों के नाम और पावर कट का टाइमिंग.

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut: गोविंदपुरी, पालम, नांगलोई समेत दिल्ली के इन इलाकों में 26 अगस्त को

किन इलाकों में रहेगा पावर कट?

राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त 2026 को टाटा पावर (TATA POWER – DDL) और बीएसईएस यमुना (BYPL) द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस और नेटवर्क अपग्रिडेशन के लिए विभिन्न इलाकों में पावर कट का आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी किया गया है. इस बिजली कटौती के चलते टाटा पावर के तहत आने वाले न्यू कौशिक का हिस्सा (Part of New Kaushik), मदनपुर का हिस्सा (Part of Madanpur), विशाल एन्क्लेव कॉलोनी का हिस्सा (Part of Vishal Enclave Colony), हामिदपुर का हिस्सा (Part of Hamidpur), पूठ गांव का हिस्सा (Part of Pooth Vill) और संत नगर का हिस्सा (Part of Sant Nagar) प्रभावित रहेंगे. वहीं BYPL के अंतर्गत आने वाले पटेल नगर और करावल नगर डिविजन के क्लोज्ड फैक्ट्री-फरीदपुरी-आनंद पर्वत, ब्लॉक 35-रामजस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-फरीदपुरी, ब्लॉक T-फरीदपुरी-वेस्ट पटेल नगर, ब्लॉक 38-वेस्ट पटेल नगर, ब्लॉक 26-वेस्ट पटेल नगर, रिस्ट्रिक्टेड एरिया मिलिट्री-आनंद पर्वत, B ब्लॉक-गोकुलपुर और A ब्लॉक-गोकुलपुर (गोकुलपुरी) क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. अगर आपका घर इन एरिया में है, तो बेहतर रहेगा कि आप पहले ही कुछ तैयारी कर लें.

विज्ञापन

देखें शटडाउन शेड्यूल

क्या रहेगा शटडाउन की टाइमिंग?

शटडाउन की टाइमिंग की बात करें, तो अलग-अलग डिस्कॉम और डिविजन के अनुसार सुबह से दोपहर तक निर्धारित की गई है. सबसे पहले संत नगर में सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे (2 घंटे) तक शटडाउन रहेगा. न्यू कौशिक, मदनपुर और फरीदपुरी, वेस्ट पटेल नगर व आनंद पर्वत के विभिन्न ब्लॉकों में सुबह 10:00/10:30 बजे से दोपहर 12:00/02:00 बजे (2 से 4 घंटे) तक बिजली गुल रहेगी. हामिदपुर में शटडाउन 10:00 से 12:00 बजे (2 घंटे), जबकि गोकुलपुर (A व B ब्लॉक) और विशाल एन्क्लेव कॉलोनी में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00/03:00 बजे (2 से 4 घंटे) तक रहेगा. सबसे लंबा कट पूठ गांव में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 03:30 बजे (5 घंटे) तक लागू रहेगा.

मेंटेनेंस में क्या कार्य किया जाएगा?

इस मेंटेनेंस शटडाउन के पीछे मुख्य उद्देश्य बिजली लाइन को ज्यादा मजबूत और सुरक्षित बनाना है. इसके अंतर्गत स्मार्ट मीटर (Smart Meter) रिप्लेसमेंट का काम और DT मीटर/CT (DT Meter/CT) रिप्लेसमेंट का महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया जाएगा. इसके अलावा, केबल का LILO प्रोजेक्ट वर्क, अंडरग्राउंड (U/G) मालड स्कीम का कार्य, SI स्कीम के तहत DT चार्जिंग, HT ABC मरम्मत के लिए फॉल्टी एसेट रेक्टिफिकेशन, मालड स्कीम का रेक्टिफिकेशन वर्क और बाहरी नुकसान से प्रभावित फॉल्टी केबल का रिवाइवल (External Damage Revival) जैसे जरूरी तकनीकी कार्य किए जाएंगे.

विज्ञापन

क्या करें क्या नहीं?

अगर आपका घर भी प्रभावित एरिया की लिस्ट में शामिल हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप पानी की टंकी शटडाउन से पहले ही भर लें और साथ ही, मोबाइल और इन्वर्टर को चार्ज कर लें. इसके अलावा जब सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत बिजली के भारी उपकरणों को चालू न करें, क्योंकि अगर वोल्टेज में किसी कारण से उतार-चढ़ाव होता है, तो आपका फ्रिज-एसी खराब भी हो सकता है. बेहतर रहेगा कि आप 10-15 मिनट बाद ही इस्तेमाल करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: कड़कड़डूमा, मुस्तफाबाद, भजनपुरा समेत दिल्ली के इन इलाकों

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

SOURCE: BSES, TATA POWER DDL

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola