देश की राजधानी दिल्ली में 25 सितंबर को अलग-अलग समय पर शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती रहने वाली है, जिसको लेकर नोटफिकेशन बिजली डिस्कॉम कंपनी द्वारा जारी कर दिया गया है. माना जा रहा है कि दिल्ली में बढ़ती आबादी के कारण बिजली खपत भी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में बिजली के पुराने लाइन पर ज्यादा लोड पड़ने पर स्पलाई में दिक्कत पैदा हो सकती है. इसलिए इस पावर कट के दौरान अलग-अलग हिस्सों में जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा. बता दें कि जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रभावित इलाकों में BSES के BYPL, BRPL और TATA POWER DDL के अंतर्गत कई क्षेत्र शामिल हैं, जहां इस मेंटेनेंस का असर दिखेगा.
किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली?
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में 25 सितंबर को निर्धारित रखरखाव और बिजली नेटवर्क से जुड़े कार्यों के कारण कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. बिजली कटौती का असर BSES के BRPL के अंतर्गत डिविजनों- मुंडका, नांगलोई, मंगोलपुरी, पश्चिम विहार, टिकरी कलां, नजफगढ़, द्वारका, उत्तम नगर, जनकपुरी, विकासपुरी, पालम, वसंत कुंज, महिपालपुर, छतरपुर, जौनापुर, खानपुर, संगम विहार, साकेत, पुष्पा विहार, लाजपत नगर, जंगपुरा, भोगल, चित्तरंजन पार्क, ईस्ट ऑफ कैलाश, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, सरिता विहार, बदरपुर, जामिया/जैतपुर, आरके पुरम, धौला कुआं, पंजाबी बाग, मोती नगर, तिलक नगर, हरि नगर, टैगोर गार्डन, नरेला क्षेत्र से जुड़े कुछ स्थान शामिल हैं. BRPL के अंतर्गत दरियागंज और TATA POWER-DDL के अंतर्गत शालीमारबाग, मॉडल टाउन, बवाना, नरेला और बादली से जुड़े इलाके प्रभावित रहेंगे. बिजली कटौती का समय इलाके और संबंधित डिस्कॉम के रखरखाव कार्य के अनुसार अलग-अलग हो सकता है, इसलिए 25 सितंबर को दिल्ली में कहां-कहां बिजली कटेगी, बिजली कब आएगी और Delhi Power Cut Area List जानने के लिए नीचे दी गए लिंक पर क्लिक कर जानकारी ले सकते हैं.
कितनी देर गुल रहेगी बिजली?
बिजली डिस्कॉम कंपनियों द्वारा जारी बिजली मेंटेनेंस के कार्य का असर पूरी दिल्ली पर एक साथ नहीं पड़ेगा, बल्कि हर डिविजन में अलग-अलग समय में रखरखाव कार्य किया जाएगा. मुख्य रूप से ज्यादातर इलाकों में बिजली कार्य 10:00 बजे, 11:00 बजे से शुरू हो जाएगा, जो दोपहर 13:00 (1:00 बजे) 14:00 (2:00 बजे) तक चलेगा. कई इलाकों में बिजली का कार्य 12:00 बजे और 15:00 (3:00 बजे) तक चलेगा. आपके इलाके में कब तक बिजली कुल रहेगी, जिसकी जानकारी लिंक पर मौजूद है.
कौन-कौन सा कार्य किया जाएगा?
इस मेंटेनेंस शटडाउन के पीछे मुख्य उद्देश्य बिजली लाइन को ज्यादा मजबूत और सुरक्षित बनाना है. इसके अंतर्गत स्मार्ट मीटर (Smart Meter) रिप्लेसमेंट का काम और DT मीटर/CT (DT Meter/CT) रिप्लेसमेंट का महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया जाएगा. इसके अलावा, केबल का LILO प्रोजेक्ट वर्क, LT ACB-LT रखरखाव (Lt Acb-lt Maintenance), Hvds-रखरखाव (Hvds-maintenance) ट्रांसफॉर्मर – निवारक रखरखाव (Transformer-preventive Maintenance) और ट्रांसफॉर्मर-नेटवर्क अपग्रेडेशन (Transformer-network Upgradation), खराब एसेट को ठीक करना (Faulty Asset Rectification), खराब एसेट को ठीक करना खराब एसेट को ठीक करना (LT बुशिंग की मरम्मत) (Faulty Asset Rectification Lt Bushing Repair), DT की मरम्मत और ऑयल टॉप-अप (Dt Repairing Oil Topup) जैसे कई जरूरी तकनीकी कार्य किए जाएंगे.
क्या करें और क्या नहीं?
आपका एरिया भी इस लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप पावर कट से पहले ही कुछ जरूरी कार्य कर लें. अगर आप कपड़े धोने की योजना बना रहे हैं, तो टाइमिंग चेक करके निर्धारित पावर कट से पहले ही कपड़े धो लें. इसके अलावा मोबाइल चार्ज कर लें और पानी की टंकी भी भर ले. इस बात का भी ध्यान रखे कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरणों, जैसे फ्रिज, एसी को चालू न करें, बल्कि 10-15 मिनट इंतजार करें; क्योंकि अगर मेंटेनेंस के कारण वोल्टेज में उतार-चढ़ाव आता है, तो आप सुरक्षित रहे.
संबंधित खबरें
मेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
33 mins agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
49 mins agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
4 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
4 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
11 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
14 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
17 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
19 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
19 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines