खबर की मुख्य बातें:
- BSES की BRPL और BYPL ने 23 सितंबर 2026 को दिल्ली में रखरखाव शटडाउन शेड्यूल जारी किया है.
- रखरखाव कार्य के कारण 24 सितंबर 2026 को छतरपुर, नांगलोई, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
- बिजली कटौती का समय ज्यादातर इलाकों में सुबह 10:00 या 11:00 बजे से दोपहर 13:00 (1:00 बजे) या 14:00 (2:00 बजे) तक रहेगा.
- इस रखरखाव का मुख्य उद्देश्य बिजली लाइन को मजबूत और सुरक्षित बनाना है, जिसमें स्मार्ट मीटर और DT मीटर/CT रिप्लेसमेंट जैसे कार्य शामिल हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को मजबूत करने की दिशा में कई इलाकों में रखरखाव का जरूरी कार्य बीते कई वक्त से चल रहा है. इस रखरखाव कार्य के चलते दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय बिजली कटौती रहती है, ताकि मेंटेनेंस का कार्य अच्छे से हो जाए. इसी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES की BRPL और BYPL ने 23 सितंबर 2026 को लेकर आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार, दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाके प्रभावित रहेंगे, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप पहले ही अपने एरिया का नाम चेक करें लें और जरूरी सावधानियां बरत लें.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: सरिता विहार, निजामुद्दीन, दरियागंज समेत दिल्ली के इन इलाकों
किन इलाकों में गुल रहेगी बिजली?
BSES द्वारा जारी मेंटेनेंस शटडाउन के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली प्रमुख डिविजन हैं, छतरपुर, नांगलोई, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मोहन गार्डन, पालम, जाफरपुर, वसंत कुंज, सरिता विहार, जनकपुरी, खानपुर, अलकनंदा, साकेत, नेहरू प्लेस, निजामुद्दीन, विकासपुरी, द्वारका, नजफगढ़, मुंडका, आरके पुरम, उत्तम नगर, टैगोर गार्डन, हौज खास, पंजाबी बाग और दरियागंज के कई इलाके शामिल हैं. इन सभी इलाकों में अलग-अलग समय पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, ताकि यहां रहने वाले लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सके.
कितनी देर चलेगा बिजली रखरखाव कार्य?
निर्धारित मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, बिजली कटौती और बहाली का समय हर इलाके में अलग-अलग रखी गई है. मुख्य रूप से ज्यादातर इलाकों में बिजली कार्य 10:00 बजे, 11:00 बजे से शुरू हो जाएगा, जो दोपहर 13:00 (1:00 बजे) 14:00 (2:00 बजे) तक चलेगा. कई इलाकों नें बिजली का कार्य 12:00 बजे तक ही चलेगी. हालांकि, आपके इलाके में बिजली कब तक कटेगी इसकी जानकारी के लिए हम नीचे लिंक अपलोड कर रहे हैं, जहां क्लिक करके आप अपना एरिया चेक कर सकते हैं.
BYPL लिस्ट
BRPL लिस्ट
कौन-कौन सा कार्य किया जाएगा
इस मेंटेनेंस शटडाउन के पीछे मुख्य उद्देश्य बिजली लाइन को ज्यादा मजबूत और सुरक्षित बनाना है. इसके अंतर्गत स्मार्ट मीटर (Smart Meter) रिप्लेसमेंट का काम और DT मीटर/CT (DT Meter/CT) रिप्लेसमेंट का महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया जाएगा. इसके अलावा, केबल का LILO प्रोजेक्ट वर्क, LT ACB-LT रखरखाव (Lt Acb-lt Maintenance), Hvds-रखरखाव (Hvds-maintenance) ट्रांसफॉर्मर – निवारक रखरखाव (Transformer-preventive Maintenance) और ट्रांसफॉर्मर-नेटवर्क अपग्रेडेशन (Transformer-network Upgradation) जैसे जरूरी तकनीकी कार्य किए जाएंगे.
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका एरिया भी इस लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप पावर कट से पहले ही कुछ जरूरी कार्य निपटा लें. अगर आप कपड़े धोने की योजना बना रहे हैं, तो टाइमिंग चेक करके निर्धारित पावर कट से पहले ही कपड़े धो लें. इसके अलावा मोबाइल चार्ज कर लें और पानी की टंकी भी भर ले. इस बात का भी ध्यान रखे कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरणों, जैसे फ्रिज, एसी को चालू न करें, बल्कि 10-15 मिनट इंतजार करें; क्योंकि अगर मेंटेनेंस के कारण वोल्टेज में उतार-चढ़ाव आता है, तो आप सुरक्षित रहे.
यह भी पढ़ें:Delhi Power Cut Alert- पालम, मंगोलपुरी, साकेत समेत दिल्ली के इन इलाकों में 21 सितंबर
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
3 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
12 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
14 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines