हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Power Cut Alert- पालम, मंगोलपुरी, साकेत समेत दिल्ली के इन इलाकों में 21 सितंबर को गुल रहेगी बिजली! चेक करें शटडाउन शेड्यूल

Delhi Mein 21 September ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली में 21 सितंबर को विभिन्न इलाकों में बिजली सेवाएं प्रभावित रहेंगी, जिसे लेकर आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल BSES और TATA POWER ने जारी कर दिया है. जानिए आपका एरिया इस लिस्ट में है या नहीं.

विज्ञापन
दिल्ली में 21 सितंबर को कहां रहेगा पावर कट?(Image: AI)

राजधानी दिल्ली में बढ़ती बिजली सप्लाई को ध्यान में रखते हुए बिजली डिस्कॉम कंपनियां अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस कार्य कर रही है, ताकि लोग बिना रुकावट बेहतर बिजली हासिल कर सके. दिल्ली के कई इलाकों में लाइन पुरानी है या फिर बढ़ते लोड के हिसाब से ठीक नहीं है, जिसे ध्यान नें रखते हुए BSES के BRPL-BYPL और TATA POWER -DDL ने कल यानी 21 सितंबर के लिए आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL, BYPL and Tata Power on :- 21-09-2026) जारी किया है. इस शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में बिजली से जुड़ा कार्य किया जाए, जिसका कारण कई इलाके प्रभावित रहेंगे. आइए इस स्टोरी में जानते हैं उन एरिया के नाम और आधिकारिक नोटिफिकेशन.

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: सरिता विहार, निजामुद्दीन, दरियागंज समेत दिल्ली के इन इलाकों

दिल्ली में कहां-कहां गुल रहेगी बिजली

दिल्ली में 21 सितंबर 2026 को बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. BRPL के तहत मुंडका, नेहरू प्लेस, पालम, खानपुर, वसंत कुंज, जनकपुरी, विकासपुरी, द्वारका, नजफगढ़, साकेत, निजामुद्दीन, हौज खास, जाफरपुर, मोहन गार्डन, आर.के. पुरम, पंजाबी बाग, नांगलोई, सरिता विहार, छतरपुर, टैगोर गार्डन, अलकनंदा, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और उत्तम नगर समेत कई इलाकों में बिजली कटौती होगी. वहीं BYPL के दरियागंज डिवीजन के कुछ हिस्सों में भी सप्लाई प्रभावित रहेगी. Tata Power-DDL के तहत बादली, केशवपुरम, मंगोलपुरी, शालीमार बाग और रोहिणी डिवीजन के कुछ इलाके प्रभावित होंगे.

विज्ञापन

कितनी देर गुल रहेगी बिजली?

अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती का समय अलग रहेगा. ज्यादातर क्षेत्रों में शटडाउन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच निर्धारित है. वहीं, कुछ इलाकों में सप्लाई करीब 11 बजे से 2 बजे तक, जबकि अन्य जगहों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रभावित हो सकती है. Tata Power-DDL के कुछ क्षेत्रों में निर्धारित शटडाउन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच रहेगा. आपके एरिया में बिजली कब कटेगी और कितनी देर तक जाएगी इसकी जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.

BYPL

विज्ञापन

BRPL

TATA POWER

विज्ञापन

कौन-कौन से कार्य किए जाएंगे

बिजली कटौती के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव और रूटीन मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन, 11KV फीडर मेंटेनेंस, LT सर्किट मेंटेनेंस, RMU मेंटेनेंस, HVDS मेंटेनेंस, पेड़ों की छंटाई, ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट और स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन जैसे तकनीकी कार्य किए जाएंगे. Tata Power-DDL के क्षेत्रों में नई कनेक्शन, लोड मिटिगेशन, प्लान्ड मेंटेनेंस और खराब उपकरणों की मरम्मत जैसे काम भी निर्धारित हैं.

क्या करें क्या नहीं?

अगर आपका एरिया भी शटडाउन शेड्यूल की लिस्ट में शामिल हैं, तो आप बिजली कटौती का समय चेक कर लें और पानी की टंकी पहले ही भर लें, फोन आदि चार्ज कर लें और साथ ही, फ्रिज और एसी का प्लग स्विच बोर्ड से निकाल लें. इसी के साथ इस बात का भी ख्याल रखें कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत फ्रिज और एसी न चालू करें, बल्कि कुछ समय का इंतजार करें और उन्हें इस्तेमाल करें; क्योंकि अगर किसी कारण वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होता है, तो आपकी इससे परेशानी न हो.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: छतरपुर, निजामुद्दीन, जाफरपुर समेत दिल्ली के कई इलाकों में 18

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola