हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi Power Cut: कड़कड़डूमा, चांदनी चौक, मयूर विहार समेत दिल्ली के इन इलाकों में 21 अक्टूबर को कटेगी बिजली! यहां चेक करें शटडाउन शेड्यूल

Delhi Mein 21 October ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली में 21 अक्टूबर को कई घनी आबाद वाले इलाकों में बिजली आपूर्ती प्रभावित रहने वाली है, जिसे लेकर BSES के BYPL ने आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है. आइए जानते हैं किन इलाकों में कब तक गुल रहेगी बिजली?

विज्ञापन
दिल्ली में 21 अक्टूबर को कहां-कहां कटेगी बिजली? (Image: AI/BSES)

खबर की मुख्य बातें:

  • BYPL ने 21 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई डिवीजनों में रखरखाव कार्य के कारण बिजली कटौती की घोषणा की है.
  • बिजली कटौती का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच अलग-अलग इलाकों के लिए निर्धारित किया गया है.
  • इस रखरखाव कार्य का उद्देश्य बिजली आपूर्ति को सुरक्षित, मजबूत और बेहतर बनाना है, जिसमें वार्षिक निवारक रखरखाव और सिस्टम सुधार कार्य शामिल हैं.
  • लक्ष्मी नगर, यमुना विहार, शंकर रोड, करावल नगर, पटेल नगर और नंद नगरी जैसे डिवीजनों में बिजली कटौती होगी.

Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को मजबूत और सुरक्षित बनाने की दिशा में आए दिन किसी न किसी इलाके में रखरखाव का कार्य होता रहता है, जिससे उन इलाकों में कुछ देर के लिए बिजली सप्लाई बाधित रहती है यानी बिजली गुल रहती है. इसी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES रे BYPL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है. माना जा रहा है कि दिल्ली में समय के साथ आबादी भी तेजी से बढ़ रही है, जिस कारण बिजली खपत में भी अच्छा इजाफा हो रहा है. ऐसे में पुरानी लाइनों को अपग्रेड करना जरूरी है ताकि लोड न पड़े और बिजली आपूर्ती सुरक्षित और बेहतर मिले. इस रखरखाव कार्य में कौन-कौन से इलाके प्रभावित रहने वाले हैं और कब तक बिजली गुल रहेगी, आइए जानते हैं इस स्टोरी में.

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन

किन इलाकों में 21 अक्टूबर को कटेगी बिजली?

BYPL के कई प्रमुख डिवीजनों में 21 अक्टूबर 2026 को मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इसमें दरियागंज, चांदनी चौक, कृष्णा नगर, मयूर विहार Phase I और II, जीटी रोड, कड़कड़डूमा, लक्ष्मी नगर, यमुना विहार, शंकर रोड, करावल नगर, पटेल नगर और नंद नगरी डिवीजन शामिल हैं. इन डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले प्रमुख क्षेत्रों जैसे चावड़ी बाजार, कुचा पति राम, चंदर नगर, राम नगर, मयूर विहार फेज II, कल्याणपुरी, सीलमपुर, शाहदरा, गणेश नगर साउथ, शकरपुर, भजनपुरा, ओल्ड राजेंद्र नगर, भगत सिंह कॉलोनी, नेहरू नगर और गुरु तेग बहादुर एनक्लेव में बिजली भी कटौती रहेगी. अगर आपका घर में इन इलाकों में है, तो बेहतर रहेगा कि आप पहले ही तमाम जरूरी काम निपटा लें.

देखें शटडाउन शेड्यूल

कितनी देर के लिए गुल रहेगी बिजली?

BYPL द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, अलग-अलग इलाकों के हिसाब से बिजली कटौती का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच रहेगा. ज्यादातर डिवीजनों (जैसे लक्ष्मी नगर, यमुना विहार, शंकर रोड, करावल नगर, पटेल नगर और नंद नगरी) में बिजली कटौती सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक (3 घंटे) रहेगी. वहीं दरियागंज, कृष्णा नगर और चांदनी चौक में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पावर कट रहेगा. जीटी रोड, कड़कड़डूमा और चांदनी चौक के आदि इलाकों में सुबह 10:15 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक और मयूर विहार Phase I और II के कुछ ब्लॉक में सुबह 10:10 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

विज्ञापन

पावर कट के दौरान कौन से कार्य किए जाएंगे

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, बिजली आपूर्ति को सुरक्षित, मजबूत और बेहतर बनाने के लिए यह शटडाउन किया जा रहा है. इस कटौती के दौरान डिस्कॉम की टीम मुख्य रूप से वार्षिक निवारक रखरखाव (Annual Preventive Maintenance) और सिस्टम सुधार के कार्य (System Improvement Works) का काम करेगी. इससे पुरानी लाइनों पर ओवरलोडिंग, अचानक फॉल्ट आने और उपकरणों में ट्रिपिंग की समस्या को रोकने में मदद मिलेगी.

क्या करें और क्या नहीं?

आप भी अगर इन इलाकों में रहते हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप बिजली कटौती का समय देख लें और कटौती से पहले ही कपड़े धोने, नहाने, धुलाई आदि कार्य कर लें, इसके अलावा पानी की टंकी भी भर लें और फोन भी चार्ज कर लें. इतना ही नहीं, सुरक्षा के लिहाज से जब बिजली सप्लाई बहाल की जाए, तो तुरंत भारी बिजली के उपकरण जैसे-फ्रिज, एसी और मोटर का चालू न करें, बल्कि कुछ वक्त 10 मिनट तक इंतजार करें और फिर इन्हें चालू करें, क्योंकि अगर किसी कारण से वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपकी और उपकरणों की सुरक्षा बनी रहे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola