राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली सप्लाई को बेहतर और मजबूत बनाने की दिशा में अलग-अलग समय पर मेंटेनेंस से जुड़ा कार्य किया जा रहा है. आए दिन बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES आने वाले दिनों में होने वाले कार्य से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी करता रहता है. इसी कड़ी में BSES के अंतर्गत BRPL और BYPL ने अपने वेबसाइट पर 20 सितंबर को होने वाले निर्धारित मेंटेनेंस से जुड़ा शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में बिजली सेवाएं कुछ घंटों के लिए अलग-अलग स्लॉट में गुल रहेंगी. आइए जानते हैं किन इलाकों में होने वाला ये मेंटेनेंस का कार्य?
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: छतरपुर, निजामुद्दीन, जाफरपुर समेत दिल्ली के कई इलाकों में 18
किन इलाकों में गुल रहेगी बिजली
BSES के BRPL और BYPL के अनुसार, राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बिजली मेंटेनेंस के दौरान बिजली सेवाएं कुछ घंटों के लिए प्रभावित रहेंगी. शटडाउन के अनुसार, प्रभावित डिविजनों में सरिता विहार, निजामुद्दीन, वसंतकुंज, मुंडका, टैगोरगार्डन, नांगलोई, नेहरूप्लेस, अलकनंदा, विकासपुरी, द्वारका, हौजखास, नजफगढ़ और दरियागंज के अंतर्गत आने वाले इलाके शामिल हैं. आपकी सुविधा के लिए हम नीचे लीस्ट एड कर रहे हैं, ताकि आप आसानी से अपना एरिया चेक कर सकें.
चेक करें शटडाउन शेड्यूल:-
कितने घंटे गुल रहेगी बिजली?
निर्धारित शटडाउन के अनुसार, बिजली कटौती अलग-अग इलाकों में अलग-अलग समय पर रहेगा, ऐसा नहीं है कि पूरी दिल्ली में एक साथ बिजली गुल हो जाएगी. शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, मुख्य रूप से बिजली मेंटेनेंस का कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक चलेगा. इस कट के दौरान बिजली विभाग की टीमें कई महत्वपूर्ण कार्य करेंगी, ताकि आपको भविष्य में सप्लाई से जुड़ी समस्या, आपात या लोड बढ़ने के कारण बिजली गुल होने जैसी समस्या का सामना न करना पड़े.
कौन से कार्य किए जाएंगे
मेंटेनेंस शटडाउन के अनुसार, बिजली विभाग की टीमें लो-टेंशन (LT) सर्किट का रखरखाव (LT CIRCUIT MAINTANCE WORK) करेंगी, एलटी सर्किट को टूटे हुए पोल से नए पोल पर शिफ्ट करेंगी (SHIFTING OF LT CKT FROM BROKEN POLE TO NEW POLE) और सिस्टम में सुधार (SYSTEM IMPROVEMENT WORK) का काम पूरा करेंगी. इसके साथ ही, स्मार्ट मीटर (SMART METER INSTALLATION) बदलने, (TRANSFORMER-DT CLEANING) ट्रांसफॉर्मर-DT की सफाई और नए मीटर लगाने, ट्रांसफॉर्मर–निवारक रखरखाव (TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCE), HVDS-रखरखाव (HVDS-MAINTENANCE) समेत कई अन्य कार्य किए जाएंगे.
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका एरिया भी शटडाउन शेड्यूल की लिस्ट में शामिल हैं, तो आप बिजली कटौती का समय चेक कर लें और अगर कपड़े धोने की योजना बना रहे हैं, तो कटौती से पहले ही धो लें. इसके अलावा पानी की टंकी भर लें, फोन आदि चार्ज कर लें और साथ ही, फ्रिज और एसी का प्लग स्विच बोर्ड से निकाल लें. इसी के साथ इस बात का भी ख्याल रखें कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत फ्रिज और एसी न चालू करें, बल्कि कुछ समय का इंतजार करें और उन्हें इस्तेमाल करें; क्योंकि अगर किसी कारण वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होता है, तो आपकी इससे परेशानी न हो.
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
4 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
13 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
15 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines