राजधानी दिल्ली में कल यानी 18 सितंबर कई इलाकों में निर्धारित यानी पावर काट रहने वाला है, जिसकी सूचना खुद बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES और TATA Power ने (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL, BYPL and TATA Power DDL on :- 18-09-2026) आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी करके दी है. माना जा रहा है कि दिल्ली में जैसे-जैसे आबादी बढ़ रही है, बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में लोगों को सुरक्षित और बिना रुकावट बिजली मिले, इसलिए कई एरिया में अलग-अलग समय पर बिजली कार्य होना है. इसी के साथ, पुरानी लाइन पर बिजली लोड बढ़ने के कारण असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए भी ये मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है. आइए इस स्टोरी में जानते हैं कि किन इलाकों में कितनी देर बिजली सप्लाई गुल रहेगी?
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: द्वारका, सुल्तानपुर, नवादा समेत दिल्ली के कई घनी आबादी वाले
इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली
18 सितंबर 2026 को BRPL की ओर से दिल्ली के कई इलाकों में मेंटेनेंस और नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है. निर्धारित शटडाउन सुबह से शाम अलग-अलग समय पर होंगे. प्रभावित क्षेत्रों में द्वारका, वसंत कुंज, नजफगढ़, छतरपुर, खानपुर, मुंडका, निजामुद्दीन, जाफरपुर, मोहन गार्डन, साकेत, अलकनंदा, सरिता विहार, टैगोर गार्डन, आरके पुरम और हौज खास समेत कई इलाके शामिल हैं. इसके अलावा , TATA पावर में 18 सितंबर 2026 को Tata Power-DDL के तहत दिल्ली के बादली, बवाना, किराड़ी, रोहिणी और शालीमार बाग इलाकों में अलग-अलग मेंटेनेंस, सुरक्षा और प्रोजेक्ट कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. BYPL की बात करें, तो दरियागंज में भी बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. इतना ही नहीं, इन सबके अलावा भी कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी, जिसकी जानकारी आप लिंक पर क्लिक कर ले सकते हैं.
क्या रहेगी कटौती की टाइमिंग
निर्धारित शटडाउन के अनुसार, पावर कट विभिन्न इलाकों में अलग-अलग टाइम पर रहेगा, ऐसा नहीं है कि पूरी दिल्ली में एक साथ बिजली गुल हो जाएगी. जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, मुख्य रूप से बिजली मेंटेनेंस का कार्य सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. हालांकि, सभी इलाकों में पूरा दिन लाइट नहीं जाएगी, बल्कि कुछ घंटों के लिए पावर कट रहेगा.
कौन से कार्य किए जाएंगे
यह रखरखाव कार्य राजधानी में बिजली व्यवस्था को और पहले से ज्यादा मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है. बिजली विभाग की टीमें लो-टेंशन (LT) सर्किट का रखरखाव (LT CIRCUIT MAINTANCE WORK) करेंगी, एलटी सर्किट को टूटे हुए पोल से नए पोल पर शिफ्ट करेंगी (SHIFTING OF LT CKT FROM BROKEN POLE TO NEW POLE) और सिस्टम में सुधार (SYSTEM IMPROVEMENT WORK) का काम पूरा करेंगी. इसके साथ ही, स्मार्ट मीटर (SMART METER INSTALLATION) बदलने और नए मीटर लगाने, ट्रांसफॉर्मर – निवारक रखरखाव (TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCE), HVDS-रखरखाव (HVDS-MAINTENANCE) का काम भी किया जाएगा.
क्या करें और क्या नहीं
अगर आपका एरिया निर्धारित लिस्ट में दर्ज है, तो आप पावर कट से पहले ही कुछ जरूरी का काम निपटा लें, जैसे पानी की टंकी भरना, कपड़े धोना, फोन आदि चार्ज करना, ताकि अगर किसी कारण बिजली मेंटेनेंस कार्य में देरी होती है, तो आपको ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े. इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि जब सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरणों को चालू न करें, क्योंकि अगर मेंटेनेंस के कारण वोल्टेज में उतार-चढ़ाव आता है, तो आपके ये भारी बिजली उपकरण जैसे फ्रिज और एसी खराब भी हो सकते हैं. बेहतर रहेगा कि आप कुछ देर बाद ही इन्हें चालू करें.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: यमुना विहार, जगतपुर एक्सटेंशन समेत दिल्ली के कई इलाकों में 15
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
3 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
12 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
14 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines