राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने की दिशा में आए दिन मेंटेनेंस कार्य अलग-असग इलाकों में किया जा रहा है. इस रखरखाव कार्य के पीछे बेहतर बिजली सप्लाई प्रदान करना और बिना रुकवाट सप्लाई को बनाए रखना है. लेकिन मेंटेनेंस के कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है, जिसे लेकर BSES और TATA Power-DDL ने 15 सितंबर 2026 (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and TATA Power on :- 15-09-2026) आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, इस कार्य के कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. आइए जानते हैं आपका एरिया इस लिस्ट में शामिल है या नहीं?
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: करोल बाग, जाफराबाद, दरियागंज समेत दिल्ली के इन इलाकों में 14
कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित?
आधिकरिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, BYPL सप्लाई क्षेत्रों के तहत करोल बाग (ब्लॉक 63 अजमल खान पार्क और अजमल खान पार्क SRD), बलजीत नगर (प्रेम नगर, ब्लॉक T और F), यमुना विहार (ब्लॉक C6, C7, C11, C12), राजघाट के पास LIG/MIG आवासीय व नॉन कमर्शियल क्षेत्र, और कनॉट प्लेस के पास यूजीसी, अजमेरी गेट, दीन दयाल उपाध्याय स्कूल, गांधी शांति प्रतिष्ठान स्टाफ फ्लैट्स और इंस्टीट्यूट ऑफ रेल ट्रांसपोर्ट लाइब्रेरी के आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे. इसके अलावा, TATA Power-DDL के तहत बख्तवारपुर, राजीव नगर, B2 पॉकेट-G S/S और B2 पॉकेट-E, जगतपुर एक्सटेंशन नं. 04, चांदपुर, माजरा गांव, होलंबी कलां, होलंबी खुर्द और ए ब्लॉक सुदर्शन पार्क के हिस्सों में भी बिजली कटौती होगी.
देखें पूरा शटडाउन शेड्यूल
कितनी देर रहेगा पावर कट?
बिजली कटौती को पूरे दिन अलग-अलग डिवीजनों में बांटा गया है ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो. शेड्यूल के अनुसार, शंकर रोड डिवीजन में सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक, जबकि पटेल नगर में 10:30 से 13:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी. यमुना विहार में 11:30 से 14:30 बजे तक, और दरियागंज में दो अलग-अलग स्लॉट में सिस्टम सुधार के लिए सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और दोपहर 12:00 से 15:00 बजे तक काम चलेगा. वहीं, टाटा पावर के इलाकों में, मोती नगर में सुबह 09:00 से दोपहर 13:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी. बादली में सुबह 10:00 से 14:00 बजे और दोपहर 12:00 से 16:00 बजे तक, शालीमार बाग में 10:30 से 12:30 बजे तक और बवाना में 10:30 से 14:30 बजे तक कटौती रहेगी. वहीं नरेला में 10:30 से 14:30 बजे और 11:00 से 13:00 बजे, जबकि मंगोलपुरी में 11:00 से 13:00 बजे तक काम चलेगा.
कौन सा कार्य किया जाएगा?
यह रखरखाव कार्य राजधानी में बिजली व्यवस्था को और पहले से ज्यादा मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है. बिजली विभाग की टीमें लो-टेंशन (LT) सर्किट का रखरखाव (LT CIRCUIT MAINTANCE WORK) करेंगी, एलटी सर्किट को टूटे हुए पोल से नए पोल पर शिफ्ट करेंगी (SHIFTING OF LT CKT FROM BROKEN POLE TO NEW POLE) और सिस्टम में सुधार (SYSTEM IMPROVEMENT WORK) का काम पूरा करेंगी. इसके साथ ही, स्मार्ट मीटर (SMART METER INSTALLATION) बदलने और नए मीटर लगाने का काम भी किया जाएगा.
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका घर भी प्रभावित एरिया की लिस्ट में है, तो बेहतर रहेगा कि आप पावर कट से पहले ही कुछ जरूरी काम निपटा लें, जैसे कपड़े धोना, फोन चार्ज करना और पानी की टंकी भरना; क्योंकि अगर पावर कट का समय बढ़ता है, तो आपको ज्यादा परेशानी न हो. इसके अलावा जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरणों को चालू न करें, जैसे एसी, फ्रिज आदि; क्योंकि अगर वोल्टेज में किसी कारण से उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपके घर में मौजूद ये सामान खराब हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: संगम विहार, सरिता विहार, नांगलोई समेत दिल्ली के कई इलाकों में 11
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
4 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
13 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
15 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines