राजधानी दिल्ली में आए दिन बेहतर बिजली सप्लाई के लिए अलग-अलग दिन, विभिन्न इलाकों में निर्धारित शटडाउन किया जाता है. इस दौरान अलग-अलग बिजली डिस्कॉम कंपनी जरूरी रखरखाव कार्य करती है, ताकि लोगों को बेहतर, मजबूत और सुरक्षित बिजली सप्लाई दी जा सके. इसी कड़ी में BSES और Tata Power ने कल यानी 14 सितंबर 2026 (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and Tata Power DDL on :- 14-09-2026) के लिए निर्धारित शटडाउन शेड्यूल जारी किया है, जिसके तहत कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है. इस लिस्ट में आपका एरिया है या नहीं और कितनी देर बिजली कटेगी, आइए जानते हैं सभी सवालों के जवाब इस स्टोरी में.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: संगम विहार, सरिता विहार, नांगलोई समेत दिल्ली के कई इलाकों में 11
किन इलाकों में रहेगा पावर कट?
दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में 14 सितंबर 2026 को जरूरी रखरखाव और सुधार कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. BSES के BYPL और TATA Power के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में इसका असर दिखेगा, प्रमुख इलाकों में ब्लॉक-47 बीडनपुरा-करोल बाग, ब्लॉक-48D-नाईवाला-करोल बाग, अजमल खान पार्क, न्यू कोंडली-घरोली कोंडली ब्लॉक A1, A2 और पॉकेट 6, चौहान बांगर-जाफराबाद-मौजपुर, यमुना विहार ब्लॉक C11, C7, पर्दा बाग-दरियागंज, राम मंदिर-कमला मार्केट-अजमेरी गेट, वहीं Tata के बी-ब्लॉक, एच-ब्लॉक, घोघा मोड़, सी-7,8 एस. पूरी, पूठ गांव , स्टेशन ब्लॉक, पॉकेट-11 सेक्टर-24 और होलंबी खुर्द शामिल हैं.
कितनी देर कटेगी बिजली?
बिजली कटौती का समय अलग-अलग डिवीजनों के अनुसार तय किया गया है. शंकर रोड और दरियागंज में सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक कट रहेगा. बवाना में सुबह 10:30 से दोपहर 16:00 बजे तक कटौती होगी. नरेला, किरारी, रोहिणी और बादली में सुबह 11:00 बजे बिजली कटौती शुरू होगी, जिसमें किरारी में दोपहर 13:00 बजे तक और कुछ क्षेत्रों में दोपहर 15:00 (3:00) बजे तक काम चलेगा. वसुंधरा एन्क्लेव में सुबह 11:00 से 13:00 (1:00 बजे) और 11:00 से 14:00 बजे तक की दो शिफ्ट में काम होगा. मॉडल टाउन में सुबह 11:15 से दोपहर 12:15 बजे, केशवपुरम व मंगोलपुरी में सुबह 11:30 से दोपहर 13:30 और 15:30 बजे तक और यमुना विहार में सुबह 11:30 से दोपहर 14:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी.
यहां देखें शटडाउन शेड्यूल:
बिजली कटौती के बीच कौन सा कार्य किया जाएगा
इस अस्थायी बिजली कटौती के दौरान बिजली ढांचे को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे. इनमें एलटी सर्किट मेंटेनेंस (LT Circuit Maintenance Work), क्षतिग्रस्त LT AB केबल की मरम्मत (Repairing of Damaged LT AB Cable), रिप्लेसमेंट (Replacement of Damaged LTAB), स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन (Smart Meter Installation), सिस्टम इम्प्रूवमेंट वर्क (System Improvement Work), SF6 गैस रीफिलिंग (SF6 Gas Refilling), सुरक्षा उद्देश्यों के लिए केबल चार्जिंग (Cable Charging for Safety Purpose), रिले रिप्लेसमेंट (Relay Replacement), HT ABC रिपेयर (HT ABC Repair), और MALAD फंड स्कीम प्रोजेक्ट वर्क शामिल हैं.
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका एरिया भी प्रभावित क्षेत्रों में आता है, तो आपको कटौती से पहले कुछ जरूरी कार्य कर लेने की जरूरत है. बेहतर रहेगा कि आप कटौती से पहले कपड़े धोने, फोन चार्ज करके रख लें, ताकि अगर मेंटेनेंस कार्य किसी कारण लंबा चलता है, तो आपको ज्यादा परेशानी न हो. इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि जब सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरण, जैसे फ्रिज, एसी का चालू न करें, क्योंकि अगर किसी कारण से वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होता है, तो यह चीजें खराब हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut News: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, सरिता विहार, दरियागंज समेत कई इलाकों में 10
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
7 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
17 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
18 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
21 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
23 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
1 day agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
1 day agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 day agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: BSES, TATA Power
First published on:
Know More: Editorial Guidelines