राजधानी दिल्ली इस समय आसमान से बरसती आग और भयंकर तपिश से लोग बेहाल है. इस भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के कई इलाके पहले से ही पानी की कमी (Water Crisis) से जूझ रहे हैं, जहां कई इलाकों में टैंकरों के लिए लंबी कतारें लग रही हैं. इस दोहरे संकट के बीच अब बिजली कटौती की खबर ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है. BSES द्वारा जारी किए गए आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on 10-06-2026) के अनुसार, 10 जून 2026 को दिल्ली के कई बड़े रिहायशी इलाकों में तकनीकी सुधार और मरम्मत के काम की वजह से बिजली गुल रहने वाली है.
इन इलाकों में तय समय के अनुसार बिजली रहेगी बाधित
बिजली विभाग के अनुसार नांगलोई, खानपुर, मोहन गार्डन, जनकपुरी और मुंडका डिवीजन के कुछ क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. गुरुनानक विहार में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा. खानपुर गांव क्षेत्र में 11 बजे से 12:30 बजे तक नई एलटी लाइन बिछाने का काम चलेगा. वहीं पीरागढ़ी गांव, एकता एन्क्लेव और पश्चिम विहार के कुछ हिस्सों में 11 बजे से 1 बजे तक ट्रांसफॉर्मर से जुड़ा सिविल कार्य किया जाएगा. इसके अलावा राजापुर खुर्द, जैलदार एन्क्लेव हस्तसाल, मानक विहार तिहाड़ गांव और रतन बाग नांगलोई जैसे क्षेत्रों में भी अलग-अलग समय पर नेटवर्क सुधार और नई लाइन बिछाने के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित रह सकती है.
क्यों जरूरी है यह बिजली कार्य?
दिल्ली में एयर कंडीशनर (AC) और कूलरों के लगातार चलने से ट्रांसफार्मर और बिजली ग्रिड्स पर लोड बढ़ गया है, जिसके कारण तकनीकी खामियां और ट्रिपिंग की घटनाएं आम हो गई हैं. जैसे-जैसे गर्मी का पारा बढ़ रहा है, वैसे ही लोग पहले से ज्यादा बिजली खपत कर रहे हैं, जिसे देखते हुए यह अपग्रेड कार्य बहुत जरूरी है, ताकि अचानक किसी तरह की घटना न हो. ऐसे में प्रभावित इलाकों के नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बिजली कटने के समय से पहले ही अपने पानी के स्टोरेज और इनवर्टर जैसी जरूरी चीजों को पूरी तरह चार्ज और व्यवस्थित कर लें, ताकि दोपहर की इस तपती धूप में किसी बड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें: Delhi Metro: ब्लू और येलो लाइन के यात्रियों की मौज! दिल्ली मेट्रो बना रहा नया ट्रिपल इंटरचेंज,
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 hr agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 hr agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
3 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
3 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
4 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
4 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
6 hrs agoमेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
7 hrs agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
7 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines