खबर की मुख्य बातें:-
- 30 जून 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में मेंटेनेंस और नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते निर्धारित बिजली कटौती रहेगी.
- द्वारका, पालम, जनकपुरी, मुंडका, टैगोर गार्डन, निजामुद्दीन, हौज खास, विकासपुरी, मोहन गार्डन और खानपुर समेत कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई प्रभावित होगी.
- बिजली विभाग ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन, फीडर मरम्मत, पोल शिफ्टिंग और नेटवर्क सुधार का काम करेगा, जिससे भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.
Delhi Power Cut News: दिल्ली के कई इलाकों में 30 जून 2026 को बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए प्रभावित रहेगी. बिजली वितरण कंपनी बीआरपीएल (BRPL) ने निर्धारित रखरखाव और नेटवर्क अपग्रेडेशन कार्यों को देखते हुए राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में जैसे- द्वारका, पालम, जनकपुरी, मुंडका, टैगोर गार्डन, निजामुद्दीन, हौज खास, विकासपुरी, मोहन गार्डन और खानपुर समेत कई क्षेत्रों में अस्थायी बिजली शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है. बता दें कि यह शटडाउन बीते कई दिनों से अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय के लिए किया जा रहा है.
कार्य के दौरान ट्रांसफॉर्मर में सुधार, एलटी सर्किट अपग्रेडेशन, फीडर मरम्मत, पोल शिफ्टिंग और तकनीकी रखरखाव जैसे जरूरी कार्य किए जाएंगे. विभाग का कहना है कि इन सुधार कार्यों का उद्देश्य भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है. ऐसे में जिन इलाकों में बिजली बंद रहने वाली है, वहां के लोगों को पहले से जरूरी तैयारियां कर लेनी चाहिए ताकि दैनिक कार्यों में किसी तरह की परेशानी न हो. आइए इस स्टोरी में जानते हैं किन-किन इलाकों में 30 जून 2026 को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेंगी.
यह भी पढ़ें:- Delhi-NCR Highway Update: दिल्ली-गुरुग्राम से मेरठ तक हाईवे होंगे स्मार्ट, 1205 KM सड़क
इन इलाकों में तय समय के अनुसार रहेगा बिजली शटडाउन
जारी शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग डिवीजन में अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. प्रमुख प्रभावित क्षेत्रों की सूची इस प्रकार है:
- टैगोर गार्डन: दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक, मुखर्जी पार्क, चौखंडी और विष्णु गार्डन.
- निजामुद्दीन: दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक, विद्युत विहार फेज-1 और सनलाइट कॉलोनी.
- मुंडका: दोपहर 12:06 बजे से 2:06 बजे तक मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया तथा सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक आकाश विहार, राम नगर और कमरुद्दीन नगर.
- हौज खास: सुबह 11:06 बजे से 12:06 बजे तक आईआईटी दिल्ली और आसपास का क्षेत्र.
- पालम: सेक्टर-8 द्वारका, विनोदपुरी, विजय एन्क्लेव, महावीर एन्क्लेव, नर्सरीपुर और पिंक अपार्टमेंट्स सहित कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी.
- इनके अलावा, जनकपुरी, द्वारका, मोहन गार्डन, विकासपुरी और खानपुर के कई हिस्सों में भी निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. हमने नीचे आधिकारिक लिस्ट अपलोड कर दी है, जिसकी मदद से आप आसानी से प्रभावित इलाकों का नाम चेक कर सकते हैं.
देखें लिस्ट:-
बिजली गुल होने से पहले क्या करें?
लिस्ट में जिन इलाकों के नाम है, अगर उनमें आपका भी एरिया शामिल है, तो आपको चाहिए कि निर्धारित शटडाउन के दौरान बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पहले ही पूरे कर लें. अगर आपके घर में इन्वर्टर, बैकअप सिस्टम या अन्य बिजली उपकरण हैं, तो उन्हें पहले से चार्ज कर लें. कार्यालय, दुकान या ऑनलाइन काम करने वाले लोग भी अपने जरूरी कार्य समय से पहले निपटा लें. मौसम या तकनीकी परिस्थितियों के अनुसार शटडाउन का समय कुछ स्थानों पर थोड़ा आगे-पीछे हो सकता है.
राजधानी में बिजली क्यों कट रही है?
बिजली विभाग के अनुसार यह शटडाउन सिर्फ अस्थायी है और इसका उद्देश्य सप्लाई प्रणाली को पहले से ज्यादा मजबूत बनाना है. ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन, फीडर सुधार और नेटवर्क मेंटेनेंस पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक स्थिर और बेहतर बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है. अगर आपका इलाका भी इस सूची में शामिल है, तो समय रहते जरूरी तैयारी कर लें और बिजली आने तक आवश्यक उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें.
आखिर किस कारण हो रहा ये अपग्रेडेशन का काम?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस के कारण बिजली की मांग ने रिकॉर्ड स्तर (8439 मेगावाट) पार कर लिया है. भारी दबाव और पुराने ट्रांसफार्मरों पर लोड के कारण कई इलाकों में अघोषित बिजली कटौती (Power Cut) और वोल्टेज कम होने की समस्याएं सामने आ रही हैं.
दिल्ली में पावर कट से संबंधित मुख्य बिंदु
समस्या का मुख्य कारण: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के कारण AC और कूलरों का भारी इस्तेमाल, जिसके कारण स्थानीय स्तर पर ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या हो रही है.
प्रभावित क्षेत्र: बाहरी दिल्ली के ग्रामीण इलाकों और कुछ पुराने आवासीय क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से लोग रात भर जागने को मजबूर हो रहे हैं, इस समस्या को खत्म करने के लिए कार्य जरूरी है.
अपनी शिकायत कैसे दर्ज करें?
अगर आपके इलाके में बिजली कटौती की समस्या है, या निर्धारित समय के बाद भी सप्लाई प्रभावित है या किसी तरह की आपात है, तो आप नीचे दिए गए संबंधित बिजली वितरण कंपनी (Discom) के नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं:
BSES Rajdhani (BRPL):
कस्टमर केयर: 19123
वॉट्सऐप नंबर: 9999919123
कृपया कस्टमर केयर को brpl.feedback@reliancegroupindia.com पर ईमेल करें या 011 39999707 पर कॉल करें.
BSES Yamuna (BYPL):
कस्टमर केयर: 19122
वॉट्सऐप नंबर: 8744993010
TPDDL (Tata Power):
कस्टमर केयर: 19124
SMS सेवा: 'LIGHT <10 Digit CA Number>' लिखकर 56161 पर भेजें
क्या आज दिल्ली में लाइट कटेगी?
अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आज 29 जून 2026 को कुछ इलाकों में निर्धारित (मेंटेनेंस) बिजली कटौती है. BRPL द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन, नेटवर्क सुधार, RMU रिपेयर और अन्य तकनीकी कार्यों के चलते छतरपुर, हौज खास, पंजाबी बाग, पालम, खानपुर और जाफरपुर समेत कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी. अधिकांश स्थानों पर पावर कट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच रहेगा.
- अपने क्षेत्र में बिजली कटौती का सटीक समय और स्थिति जानने के लिए Tata Power-DDL का उपयोग करें या अपने बिजली प्रदाता (BSES या Tata Power) की वेबसाइट पर अपना CA नंबर दर्ज करें.
मुख्य निष्कर्ष:- दिल्ली में 30 जून को होने वाली यह बिजली कटौती पूरी तरह योजनाबद्ध मेंटेनेंस का हिस्सा है. अगर आपका इलाका प्रभावित क्षेत्रों की सूची में शामिल है, तो जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहले से चार्ज कर लें और आवश्यक कार्य समय रहते पूरा कर लें.
यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Mausam 29 June: 12 घंटे में भीषण आंधी-तूफान की चेतावनी, आज 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कब बरसेंगे बादल?