दिल्ली पावर कट की मुख्य बातें:-
- BSES 24 जून को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली काटेगा, ताकि मेंटेनेंस का काम सुचारू रूप से चल सके.
- जारी लिस्ट के अनुसार, सरिता विहार, छतरपुर, हौज खास और पालम समेत दिल्ली के कई अन्य बड़े रिहायशी इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी.
- ज्यादा तर इलाकों में बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी.
राजधानी दिल्ली में लोगों को एक तरफ जहां गर्मी और पानी परेशान कर रही है, वहीं बिजली कटौती भी दिक्कतें बढ़ा रही है. बीते कई हफ्तों से दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग हर रोज बिजली गुल रहने की खबर सामने आ रही है. हालांकि, अक्सर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि BSES ने इन कटौटी को लेकर पहले ही शटडाउन शेड्यूल जारी कर देती है, जिसमें प्रभावित क्षेत्रों के लिस्ट होती है, जहां बिजली से संबंधित काम होने है और कब तक बिजली की सप्लाई उन इलाकों में प्रभावित रहेगी उसका समय भी दिया जाता है. इस कड़ी में BSES ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जहां बिजली लाइन में अपग्रेडेशन का काम सहीत कई कार्य होने हैं. बीएसईएस (BSES) द्वारा जारी आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 24-06-2026) सरिता विहार, छतरपुर, हौज खास समेत कई इलाकों में 24 जून को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी.
यह भी पढ़ें:Delhi Power Cut Alert: मुंडका, नांगलोई और पाल समेत कई इलाकों में 23 जून को घंटों गुल
किन इलाकों में कितने देर नहीं रहेगी बिजली?
नोटिफिकेशन के अनुसार, 24 जून 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में मेंटेनेंस के चलते अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी. इसमें सरिता विहार के ब्लॉक बी मोहन कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट बदरपुर में सबसे लंबे समय यानी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (4 घंटे) बिजली बंद रहेगी. छतरपुर के डॉ. अंबेडकर कॉलोनी में सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक और मोहन गार्डन के ब्लॉक सी विपिन गार्डन नवादा व ब्लॉक के 6 जैलदार एन्क्लेव हस्तसाल में सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी.
इतना ही नहीं, नांगलोई के जय विहार बपरोला में सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक पावर कट रहेगा. पालम डिवीजन के कई क्षेत्रों जैसे ब्लॉक डब्लूजेड राज नगर 2, ब्लॉक सी विनोदपुरी विजय एन्क्लेव, और मिर्जापुर महावीर एन्क्लेव में सुबह 11:06 से दोपहर 12:36 तक बिजली गुल रहेगी, जबकि इसी डिवीजन के नंदा ब्लॉक महावीर एन्क्लेव पार्ट 1 में सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी. इसके अलावा टैगोर गार्डन एक्सटेंशन के ब्लॉक बी 2 रघुबीर नगर, ब्लॉक एफडी जनता कॉलोनी, विष्णू गार्डन के पॉकेट ए श्याम नगर, मुंडका के बाबा हरिदास नगर टिकरी कलां और हौज खास के बेर सराय इलाके में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी.
यह देखें लिस्ट-
क्यों जरूरी है या कार्य
दिल्ली में एक तरफ जहां लोगों को आबादी बढ़ रही है, वहीं साथ में खपत में भी अच्छा खासा इजाफा देखने को मिला है. साथ ही गर्मी ने वर्तमान में चालू सिस्टम पर काफी दबाव बढ़ा देते हैं, जिससे बिजली से जुड़ी समस्या या किसी तरह की दुर्घटना का डर पैदा होने लगता है. लोगों को भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो और बिजली सप्लाई सुविधाजनक लोगों को मिलती रहे, इसके लिए एलटी सर्किट-नेटवर्क अपग्रेडेशन और ट्रांसफार्मर नेटवर्क को अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है, जिससे भविष्य में अचानक होने वाले फॉल्ट, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी. इसके अलावा, उपकरणों में आने वाली तकनीकी कमियों को दूर करने के लिए आरएमयू मेंटेनेंस (RMU Maintenance), ऑपरेशनल मैकेनिज्म में सुधार और 11KV फीडर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस भी किया जा रहा है. समय पर होने वाले इस रखरखाव (Maintenance) से बिजली उपकरणों की कार्यक्षमता बढ़ती है.
गौर करने वाली बातें:-
- बिजली अपने निर्धारित समय पर बंद हो जाएंगी, इसलिए बेहतर है कि आप पहले ही तैयारी कर लें.
- एलटी सर्किट-नेटवर्क अपग्रेडेशन और ट्रांसफार्मर नेटवर्क को अपग्रेड को लेकर काम होना है, इसलिए तय समय से ज्यादा भी वक्त लग सकता है.
- बिजली कटौरी से पहले मोबाइल चार्ज, इन्वर्टर चार्ज, पानी की टंकी भरना आदि काम पहले ही कर लें.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत, जल्द खुलेगा बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर, इन इलाकों में खत्म
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 hr agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
7 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
8 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
13 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
23 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines