हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Power Cut Alert: द्वारका, पालम, हौज खास समेत कई इलाकों में 13 जून को रहेगा घंटों पावर कट, चेक करें आपके एरिया में कितनी देर गुल रहेगी बिजली

Delhi 13 June Power Cut: राजधानी में भीषण गर्मी के बीच बिजली नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 13 जून को द्वारका, पालम और हौज खास समेत कई इलाकों में 1 से 4 घंटे की कटौती रहेगी. BSES ने मेंटेनेंस शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है, देखें एरिया की लिस्ट.

विज्ञापन
दिल्ली में 13 जून को इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली सप्लाई. (Image: AI)

Delhi Power Cut: दिल्ली के कई इलाकों में 13 जून के दिन लोगों को कुछ घंटों के लिए बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है. राजधानी में लगातार बढ़ती बिजली खपत और गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार कार्य लगातार कई दिनों से जारी है. इसी क्रम में बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने 13 जून के लिए अपना मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी किया है. जिन इलाकों में यह काम होगा, वहां निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें.

यह भी पढ़ें: Viksit Bharat -2047: छात्राओं को फ्री साइकिल से लेकर मुफ्त MRI तक, CM रेखा गुप्ता ने PM के सामने रखा विकसित दिल्ली का रोडमैप

क्यों जरूरी है यह कार्य

बीएसईएस के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में केबल लाइन बिछाने, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर लोड बैलेंसिंग, एलटी सर्किट मेंटेनेंस और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे. इन कार्यों का उद्देश्य भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है. समय-समय पर होने वाला यह रखरखाव बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए जरूरी है, हालांकि इस दौरान कुछ इलाकों में कुछ घंटों तक बिजली बाधित रह सकती है, लेकिन आने वाले दिनों के लिए बेहद जरूरी भी है.

विज्ञापन

इन इलाकों में रहेगा पावर कट

13 जून को जिन इलाकों में पावर कट रहेगा, उनमें अलकनंदा, खानपुर, पालम, हौज खास, पंजाबी बाग, द्वारका, जाफरपुर, मोहन गार्डन, जनकपुरी और मुंडका जैसे इलाकों का नाम शामिल है. यहां अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी. कुछ क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से काम शुरू होगा, जबकि कई जगहों पर दोपहर तक मेंटेनेंस जारी रहेगा. ज्यादातर स्थानों पर बिजली कटौती की अवधि एक से चार घंटे के बीच निर्धारित की गई है.

बिजली कटौती के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपका इलाका इस सूची में शामिल है, तो मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य जरूरी उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें. पानी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पानी भी पहले से स्टोर कर सकते हैं, ताकि अगर काम में देरी होती है, तो आपको परेशानी न हो. यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Alert: राजधानी दिल्ली में भारी ट्रैफिक का अलर्ट, इस रोड पर सफर करने वाले हो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola