Delhi Power Cut Alert: दिल्ली के इन इलाकों में 21 जून को घटों गुल रहेगी बिजली, यहां देखें नया शटडाउन शेड्यूल

Delhi Power Cut News: 21 जून को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कई घंटे तक बिजली गुल रहेगी, जिसको लेकर बीएसईएस ने ऑफिशियल शटडाउन शेड्यूल जारी किया है. इसमें मुंडका, टैगोर गार्डन और द्वारका समेत दिल्ली के कई बड़े रिहायशी इलाके शामिल हैं.

Delhi Power Cut

AI Image

Delhi Power Cut 21 June 2026: दिल्ली में वैसे ही गर्मी से बुरा हाल है, ऊपर से राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में प्लांड शटडाउन की वजह से परेशानी बढ़ सकती है. मुंडका डिविजन के सविता विहार में सुबह 8:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक LT सर्किट – नया LTAB सर्किट बिछाने की वजह से बिजली गुल रहेगी. द्वारका डिविजन के सुख राम पार्क मटियाला इलाके में सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक LT सर्किट – नया LTAB सर्किट बिछाने के कारण बिजली नहीं आएगी. इसके अलावा टैगोर गार्डन डिविजन के पॉकेट ए शाम नगर विष्णु गार्डन में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पावर कट रहेगा. ऐसे में इन इलाकों के निवासियों के लिए बेहतर होगा कि अपनी तैयारियां पहले से ही पूरी कर लें.

विज्ञापन
  • राजधानी दिल्ली में प्लांड शटडाउन
  • 21 जून को कई इलाकों में कटेगी बिजली
  • मेंटनेंस वर्क के लिए होगा पावरकट
  • बीएसईएस ने जारी की इन इलाकों की लिस्ट

इन अहम डिवीजंस में रहेगा घंटों पावर कट

डिवीजनसमय (घंटे)वजहइलाका
मुंडका13:00 – 15:00ट्रांसफॉर्मर सिविल वर्कमुंडका इंडस्ट्रियल एरिया, मुंडका
नांगलोई11:06 – 14:06ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशनपॉकेट-A, नरेश पार्क, नांगलोई
अलकनंदा11:00 – 15:00आरएमयू संचालन तंत्र में खराबीएस/एस नंबर-1, एफ-ब्लॉक, ओखला फेज-1
टैगोर गार्डन11:00 – 13:00एलटी सर्किट – नई एलटी एबी सर्किट लाइन बिछाने का कामपॉकेट-A, श्याम नगर, विष्णु गार्डन
मुंडका11:00 – 13:0011 केवी फीडर मेंटेनेंसमुंडका इंडस्ट्रियल एरिया, मुंडका
टैगोर गार्डन11:00 – 13:00एलटी सर्किट – नई एलटी एबी सर्किट लाइन बिछाने का कामब्लॉक-C, महावीर नगर, न्यू तिलक नगर
द्वारका10:00 – 12:00एलटी सर्किट – नई एलटी एबी सर्किट लाइन बिछाने का कामसुखराम पार्क, मटियाला
मुंडका09:06 – 11:06एलटी सर्किट – एलटी एसीबी रिप्लेसमेंट का काममुंडका एक्सटेंशन, मुंडका
मुंडका08:00 – 10:00एलटी सर्किट – नई एलटी एबी सर्किट लाइन बिछाने का कामसविता विहार, मुंडका


विज्ञापन

बिजली कटने से पहले जरूर कर ले ये काम

जब दिल्ली में तापमान 40 से 45 डिग्री के आसपास रहेगा, तो ऐसे में कई तरह की परेशानियां जरूर आएंगी, ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि पहले ही प्लानिंग कर लें, ताकि कई तरह की दिक्कतों से बचा जा सके. आप सबसे पहले सारे कपड़े धो लें ताकि 21 जून को ये काम करने की जरूरत न पड़े. इसके अलावा प्लांड शटडाउन के एक दिन पहले टंकी पूरी तरह भर ले. साथ ही जरूरी गैजेट्स जैसे लैपटॉप, यूपीएस, इंवर्टर और मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज कर लें ताकि कुछ घंटे का पॉवरकट आपके रुकावट की वजह न बन सके.

क्यों होता है प्लांड शटडाउन?

बिजली विभाग आमतौर पर मेंटनेंस के काम के लिए पहले से सूचना देकर पावरकट करते हैं. कई बार तार बदलने, सर्किट ठीक करने या फिर ट्रांसफर्मर बदलने के लिए भी ऐसा करना पड़ता है. इस तरह के शटडाउन के दौरान जो काम बिजली विभाग करती है, उससे भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ