---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Power Cut Alert: हौज खास, निजामुद्दीन, मुंडका समेत कई इलाकों में 20 जून को घटों गुल रहेगी बिजली, यहां देखें नया शटडाउन शेड्यूल

Delhi Power Cut News: 20 जून को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कई घंटे तक बिजली गुल रहेगी, जिसको लेकर बीएसईएस ने ऑफिशियल शटडाउन शेड्यूल जारी किया है. इसमें हौज खास, निजामुद्दीन, मुंडका समेत दिल्ली के कई बड़े रिहायशी इलाके शामिल हैं.

---विज्ञापन---

Delhi Power Cut 20 June 2026: देश की राजधानी दिल्ली में तपती गर्मी के बीच 20 जून 2026 को कई बड़े रिहायशी इलाकों में बिजली सप्लाई पर असर पड़ने वाला है. बीएसईएस की तरफ से जारी ऑफिशियल मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के मुताबिक (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 20-06-2026), हौज खास, निजामुद्दीन, मुंडका और पालम समेत अलग-अलग इलाकों में नेटवर्क अपग्रेडेशन, लोड बैलेंसिंग जैसे जरूरी तकनीकी सुधारों के काम होने है. इस वजह से अलग-अलग वक्त के लिए दिल्ली के इन इलाकों में 3-4 घंटे का बिजली कट रहेगा, इसलिए बेहतर है कि आप मेंटनेंस वर्क शुरू होने से पहले ही टंकी में पानी भरना, मोबाइल चार्ज करने से लेकर बाकी जरूरी काम पूरे कर लें, ताकि आपको बाद में किसी तरह की दिक्कतें न आएं.

इन अहम डिवीजंस में रहेगा घंटों पावर कट

ऑफिशियल शटडाउन शेड्यूल के मुताबिक, साउथ और वेस्ट दिल्ली के कई अहम इलाकों में 20 जून की सुबह से ही मेंटनेंस वर्क शुरू हो जाएगा. मुंडका डिविजन के रानहोला, रतन बाई नांगलोई और लक्ष्मी पार्क कालोनी कमरुद्दीन नगर इलाके में सुबह 9:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक LT सर्किट और नया LTAB सर्किट बिछाने की वजह से बिजली गुल रहेगी.

---विज्ञापन---

इसके अलावा द्वारका डिविजन के ब्लॉक डी उत्तम विहार बिंदापुर इलाके में LT सर्किट-नेटवर्क अपग्रेडेशन के कारण सुबह 10:06 बजे से लेकर दोपहर 12:06 बजे तक पावर कट रहेगा. हौज खास की बात करें तो S.I.I.A NO.-4 एरिया में दोपहर 3:55 से लेकर शाम 5:25 तक बिजली गुल रहेगी. निजामुद्दीन डिविजन के प्रगति मैदान इलाके में RMU-मेंटनेंस की वजह से प्लांड शटडाउन रहेगा. हमने इन इलाकों के नाम नीचे लिख दिए हैं.

यहां देखें पूरी लिस्ट

डिवीजनटाइमवजहएरिया
हौज खास15:55–17:25एलटी सर्किट मेंटेनेंसएस.आई.ए. नं.-4
निजामुद्दीन14:01–14:46आरएमयू मेंटेनेंसप्रगति मैदान
मुंडका11:00–13:0011 केवी फीडर प्रिवेंटिव मेंटेनेंसटिकरी कलां
पालम11:00–12:30एलटी सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशनइंदिरा पार्क ब्लॉक आर, कैलाशपुरी, मैन पालम
पालम11:00–12:30एलटी सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशनमिर्जापुर, महावीर एन्क्लेव
निजामुद्दीन11:00–13:0011 केवी फीडर मेंटेनेंसब्लॉक 7, लोधी कॉलोनी
टैगोर गार्डन11:00–13:00एलटी सर्किट नई एलटीएबी सर्किट बिछाने का कार्यब्लॉक जे, रघुबीर नगर, टैगोर गार्डन एक्सटेंशन
नांगलोई11:00–14:00ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशननांगलोई जाट, नांगलोई
पालम11:00–12:30एलटी सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशननंदा ब्लॉक, महावीर एन्क्लेव पार्ट-1
पालम11:00–13:00आरएमयू दोष (ऑपरेटिंग मैकेनिज्म)ब्लॉक जी, राज नगर-2
मोहन गार्डन11:00–13:00एचवीएस-एचवीएस ट्रांसफॉर्मर कार्यब्लॉक आर, मोहन गार्डन, रजापुर खुर्द
मोहन गार्डन11:00–13:00एलटी सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशनब्लॉक आर-5, मोहन गार्डन, रजापुर खुर्द
खानपुर11:00–13:00आरएमयू कवर गायबपॉकेट ई, जवाहर पार्क, खानपुर
द्वारका10:06–12:06एलटी सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशनब्लॉक डी, उत्तम विहार, बिंदापुर
खानपुर09:00–11:00आरएमयू मेंटेनेंसब्लॉक एल-2, देवली संगम विहार
मुंडका09:00–10:30एलटी सर्किट नई एलटीएबी सर्किट बिछाने का कामलक्ष्मी पार्क कॉलोनी, कमरुद्दीन नगर
मुंडका09:00–10:30एलटी सर्किट नई एलटीएबी सर्किट बिछाने का कामरतन बाग, नांगलोई
मुंडका09:00–10:30एलटी सर्किट नई एलटीएबी सर्किट बिछाने का कामरानीहोला

क्यों किया जाता है प्लांड शटडाउन?

तपती गर्मी में बिजली गुल होना परेशानी का सबब जरूर है, लेकिन फ्यूचर में किसी तरह कि दिक्कत न हो इसके लिए बीएसईएस के कर्मचारी मेंटनेंस और नेटवर्क अपग्रेडेशन जैसे जरूरी कामों के लिए ऐसा फैसला लेते हैं. कई इलाकों में ग्रिड का लोड बढ़ जाता है, उसे संभालने के लिए तैयारी पहले से की जाती है. पुराने ट्रांसफॉर्मर्स को बदलकर नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाते हैं, ताकि आग लगने की घटनाओं से बचा जा सके.

---विज्ञापन---

बिजली कटने से पहले जरूर कर ले ये काम

45 डिग्री की गर्मी और ह्यूमिड वेदर के कारण जब घंटों तक बिजली गुल रहे तो परेशान होना लाजमी है, ऐसे में जरूरी है कि आप पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर लें. सबसे पहले अपने पानी की टंकी पहले ही फुल कर लें, जरूरी कपड़े धो लें ताकी बाद में पानी की कमी न हो पाए. इसके अलावा मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट और इंवर्टर पहले ही चार्ज कर लें, ताकि पॉवरकट की वजह से आपके कामों में रुकावट न आए.

First published on: Jun 18, 2026 11:36 AM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola