हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Power Cut: दिल्ली में भीषण गर्मी में डबल अटैक! पानी की किल्लत के बीच अब बिजली कटौती बढ़ाएगी मुश्किलें

11 June Delhi Power Cut: दिल्ली में 11 जून 2026 को अलग-अलग इलाकों में नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर बदलने और अन्य तकनीकी कार्यों के कारण कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. आइए जानते हैं कल कहां-कहां कटेगी बिजली?

विज्ञापन
दिल्ली में बिजली कौटती अलर्ट. (Image: AI)

Delhi Electricity Outage: दिल्ली में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का जिंदगी पहले से मुश्किल बना दिया है. कई इलाकों में पानी की कमी के कारण लोग टैंकरों पर निर्भर हैं और घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं. ऐसे समय में दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती और रखरखाव कार्यों की खबर ने आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. गर्मी के इस मौसम में बिजली और पानी दोनों की समस्या एक साथ सामने आने से परिवारों, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, BSES द्वारा जारी किए गए आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on 11-06-2026) के अनुसार, 11 जून 2026 को दिल्ली के कई बड़े रिहायशी इलाकों में तकनीकी सुधार और मरम्मत के काम की वजह से बिजली गुल रहने वाली है.

यह भी पढ़ें: Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का बड़ा तोहफा! राजीव चौक से एयरपोर्ट जाना होगा बेहद आसान, बनने

किन इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

BSES द्वारा जारी रखरखाव कार्यक्रम के अनुसार राजधानी के कई क्षेत्रों में नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर बदलने और अन्य तकनीकी कार्यों के कारण कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. द्वारका, जनकपुरी, पालम, खानपुर, विकासपुरी, मोहन गार्डन, नजफगढ़ के आसपास के कुछ इलाके और अन्य कई इलाके को इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है. दरअसल, ये कार्य भविष्य में बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे हैं. हालांकि, दिन के समय होने वाले इन कार्यों से लोगों को अस्थायी असुविधा झेलनी पड़ सकती है.

विज्ञापन

क्यों जरूरी अपग्रेडेशन?

गर्मी के मौसम में बिजली की जरूरत सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक बढ़ जाती है. एयर कंडीशनर, कूलर, पंखे और पानी की मोटर जैसे उपकरण लगातार चलते हैं. ऐसे में कुछ घंटों की बिजली कटौती भी लोगों की दैनिक दिनचर्या पर असर डाल सकती है. हालांकि, इस अपग्रेडेशन से बिजली की आपूर्ति सही तरीके से हो सकेगी. दिल्ली में जिस हिसाब से गर्मी पड़ रही है, ऐसे में खपत भी बढ़ रही है, जिससे पुराने ट्रांसफॉर्मर आदि पर भारी दबाव पड़ सकता है, ऐसे में किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए इस कार्य को होना बेहद जरूरी है.

इसलिए बेहतर रहेगा कि पहले से मोबाइल फोन चार्ज रखें, पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें और आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की व्यवस्था समय रहते पूरी कर लें. ताकि अगर कार्य थोड़ा लंबा चलता है, तो आपकी किसी तरह की समस्या न हो.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के रेड लाइन में बनेंगे 21 नए स्टेशन! कैबिनेट ने रिठाला-कुंडली

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola