Delhi Pollution Update: दिल्ली में पराली के धुएं की वजह से बढ़ रहा प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। लगातार दिल्ली की हवा में जहर घुल रहा है। लोगों को बढ़ते प्रदूषण के कारण सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिवाली के बाद दिल्ली की हवा का स्तर लगातार गिर रहा है। कई इलाकों में हालात बदतर हो गए हैं। दिल्ली के आसमान पर पराली के धुएं की परत साफ देखी जा सकती है। रविवार की बात करें तो दिल्ली का औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 382 पार दर्ज किया गया है। लेकिन 8 इलाके ऐसे हैं, जहां हालात ज्यादा खराब हैं। यहां रविवार को एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया। जो चिंताजनक स्थिति है।
प्रदूषण बोर्ड ने बनाए 38 केंद्र
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (central pollution control board) ने चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए हैं। सीपीसीबी के अनुसार 38 निगरानी केंद्रों से हालात पर नजर रखी जा रही है। लेकिन 8 इलाकों में स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई है। रविवार शाम के आंकड़ों के अनुसार वजीरपुर में 419, आनंद विहार में 429, रोहिणी में 434 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, मुंडका में 422, नेहरू नहर में 433, जहांगीरपुरी में 414, पटपड़गंज में 406 और द्वारका सेक्टर 8 में 411 एक्यूआई दर्ज किया गया। दिवाली के दिन दिल्ली में बेरोकटोक आतिशबाजी हुई है। जिसके बाद हवा में जहर घुलना तय माना जा रहा था।
यह भी पढ़ें:मेरठ में अवैध वसूली करने पहुंचे थे दो दरोगा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक; एक थप्पड़ ने कैसे बिगाड़ा पूरा खेल?
रविवार को औसतन दिल्ली का एक्यूआई 382 से ऊपर दर्ज किया गया है। कई इलाकों में लोगों को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को आरके पुरम इलाके में 380 एक्यूआई दर्ज किया गया है। वहीं, न्यू मोती बाग इलाके में 352 और विवेक विहार में 388 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इसके अलावा लोधी रोड में 330 एक्यूआई दर्ज किया गया है। प्रदूषण बोर्ड के अनुसार कई इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है।
आंखों में हो रही जलन
बढ़ रहे प्रदूषण की वजह से लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें पहले से हैं, उनको सावधानी बरतने की सलाह विशेषज्ञों ने दी है। एक्सरसाइज करने वाले लोगों के अनुसार उनको आंखों में जलन का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण के बीच सियासत भी तेज हो गई है। दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने ऐलान किया है कि लोगों को प्रदूषण से बचाने के लिए सरकार 200 एंटी स्मॉग गन लगाएगी।
यह भी पढ़ें:श्रीनगर में आतंकियों ने संडे मार्केट में खरीदारी कर रहे लोगों पर फेंका ग्रेनेड, 12 नागरिक घायल
संबंधित खबरें
दिल्ली के जंतर-मंतर रोड से बैरिकेड्स हटे, कनॉट प्लेस जाने वाली सड़क जनता के लिए खुली
12 mins agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
45 mins agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 hr agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
2 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
12 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
14 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
19 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
1 day agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines