Delhi Pollution Critical Situation Delhi Fire Service: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में प्रदूषण की प्रकोप जारी है। स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। हालातों को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने GRAP-IV स्टेज को लागू किया है। इसके बाद पूरे एनसीआर में कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। उधर प्रदूषण की मार को कम करने के लिए दिल्ली फायर सर्विस ने कमान संभाल ली है। दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर फायर ब्रिगेड के टेंडरों द्वारा पानी का छिड़काव करते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रविवार को प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली फायर सर्विसेज ने दिल्ली सरकार के साथ हाथ मिलाया है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हॉटस्पॉट इलाकों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पानी का छिड़काव कर रही हैं।
11 गाड़ियां लगी हैं ड्यूटी पर
दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि आज सुबह से हमने पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। प्रारंभिक दौर में हमने 13 हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं, जिन पर हम तत्काल प्रभाव से काम कर रहे हैं। इसके बाद दिवाली के समय आग लगने की भी काफी घटनाएं होती हैं। उनके लिए भी खास तैयारी शुरू कर दी गई है। हमारे पास जो भी गाड़ियां (फायर टेंडर) हैं, उन्हें छोड़ दिया गया है। अभी 11 गाड़ियां ड्यूटी पर हैं।
GRAP की तीन स्टेज पहले ही लागू
बताया गया है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में है। इसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने क्षेत्र में एयर क्वालिटी और खराब होने से रोकने के लिए स्टेज I, II और III के बाद अब स्टेज IV तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही है। ये स्टेज पूरे एनसीआर के लिए जारी की गई है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
25 mins agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
40 mins agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
4 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
7 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
19 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
22 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines