दिल्ली के लिए 'काल' बनी जहरीली हवा, दिखी स्माॅग की मोटी चादर, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर

Delhi AQI Today: राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह स्माॅग की मोटी चादर देखने को मिली। बीते कई दिनों से ही राजधानी का एक्यूआई खराब श्रेणी में बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिलने वाली है।

Delhi Air Pollution AQI Today

प्रदूषण

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली की हवा दिवाली के बाद से कुछ ज्यादा ही जहरीली बनी हुई है। दिल्ली के कई हिस्सों में भी आज धुंध की मोटी परत छाई हुई है। दिल्ली के लोगों को कई दिनों तक प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है। बीते दिनों से दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आईटीओ पर एक्यूआई 361, मुंडका में 380, नरेला में 392, ओखला फेज-2 में 375, पूसा में 335, आरके पुरम में 376, आनंद विहार में 394, आईटीओ में 360, लोधी रोड में 325, मंदिर मार्ग में 369, नजफगढ़ में 369 दर्ज किया गया है।

सांस से जुड़े मरीजों में हुई बढ़ोतरी

बता दें कि बुधवार को एक्यूआई 352 रहा। इस बीच राजधानी में अचानक अस्थमा, क्राॅनिक और सास से संबंधित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं केंद्र सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए पराली जलाने पर जुर्माने की राशि बढ़ा दी है। राजधानी में सर्दियों की शुरुआत से ही प्रदूषण की समस्या बढ़ गई है। हालांकि अभी सर्दी नहीं पड़ रही है। सुबह-शाम बाइक पर निकलने वालों को जरूर गर्म कपड़ों में देखा जा सकता है।

खबर अपडेट हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ