---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Pollution: दिल्ली में मिले 8 नए पॉल्यूशन स्पॉट, अगले दो हफ्ते चुनौतीपूर्ण

Delhi Pollution Hotspots: खराब एयर क्वालिटी से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के दूसरे चरण को लागू किया गया है।

---विज्ञापन---

Delhi Pollution Hotspots: दिल्ली में बढ़ता पॉल्यूशन आमजन की जीना मुहाल कर रहा है। इससे सांस संबंधी कई बीमारियां भी सामने आ रही हैं। दिल्ली में एक के बाद एक कई पॉल्यूशन स्पॉट बढ़ते जा रहे हैं। दशहरा और दीपावली पर इसके और बढ़ने की संभावना है। दशहरा और दीपावली के त्योहारों और खेतों में लगी आग के प्रभाव को देखते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि शहर के लिए अगले दो हफ्ते महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस खराब एयर क्वालिटी से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के दूसरे चरण को लागू किया गया है।

इससे पहले आज राय ने दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ती एयर क्वालिटी का जायजा लेने के लिए दिल्ली सचिवालय में एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के स्थानीय स्रोतों की पहचान और निरीक्षण के लिए विशेष टीमों को तैनात किया जाएगा। राय ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा- “अगले 10-15 दिन महत्वपूर्ण हैं और हम पिछली बार से बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं।”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन हैं भानु चोपड़ा जिन्होंने दिल्ली में खरीदा सबसे महंगा बंगला, कीमत जानकर होगी हैरानी

राय ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ने पराली जलाने के मुद्दे पर पड़ोसी राज्यों से संपर्क किया है, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। “हमने आसपास के राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों से भी इस बारे में बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे पराली जलाने के मामले में कार्रवाई करेंगे।”

---विज्ञापन---

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि शहर में मौजूदा 13 के अलावा 8 और पॉल्यूशन हॉटस्पॉट की पहचान की गई है। शादीपुर, मंदिर मार्ग, पटपड़गंज, सोनिया विहार और मोती बाग सहित 8 अन्य बिंदुओं पर स्थानीय कारणों से आज एक्यूआई लेवल 300 से ऊपर देखा गया।

SAFAR-India के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह एयर क्वालिटी ‘बहुत खराब श्रेणी’ में दर्ज की गई। राय ने कहा- ”दिल्ली में ठंड बढ़ने लगी है और हवा की गति कम हो गई है, इससे प्रदूषण बढ़ सकता है। कण जमीन के करीब रह रहे हैं। दिल्ली में ग्रेप का दूसरा चरण लागू हो गया है।”

---विज्ञापन---

First published on: Oct 23, 2023 04:56 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola