दिल्ली पुलिस ने जाफराबाद इलाके में 23 वर्षीय फरदीन की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मुख्य आरोपी आदिल, उसका भाई और पिता भी शामिल है। पुलिस का दावा है कि पिता और भाई की मौजूदगी में ही आदिल ने फरदीन की चाकू मारकर हत्या की थी। यह घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस ने चंद घंटों में केस का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उधार मांगने पर मार डाला
जानकारी के मुताबिक, यह घटना जाफराबाद इलाके की है। बुधवार देर रात जाफराबाद पुलिस स्टेशन को चाकूबाजी की घटना के संबंध में सूचना मिली थी, जिसमें पीड़ित फरदीन को उसके पिता द्वारा जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि फरदीन और उसका दोस्त जावेद गली नंबर 10 के पास बारिश से बचने के लिए खड़े थे। इस दौरान उनकी मुलाकात गली नंबर 10 के निवासी आदिल से हुई, जिससे उन्होंने पहले 2,000 रुपये उधार लिए थे। जब आदिल से पैसे चुकाने के लिए कहा गया। इस पर आदिल को गुस्सा आ गया और उसने फरदीन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में फरदीन की मौके पर मौत हो गई।
पिता और भाई मौके पर थे मौजूद
पुलिस पूछताछ में मृतक के दोस्त जावेद ने बताया कि हमले के दौरान आदिल का भाई, कामिल, और उनके पिता, शकील मौके पर मौजूद थे और उन्होंने ही आदिल को उकसाया था। घटना के तुरंत बाद, अपराध और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) टीमों को अपराध स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चंद घंटों में आरोपियों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया।
आदिल और कामिल पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी उनके कब्जे से बरामद कर लिया गया है। जांच से पता चला है कि आरोपी आदिल पर पहले से तीन मुकदमे और कामिल पर चार केस दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
44 mins agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 hr agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
4 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
8 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
13 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
13 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
15 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines