दिल्ली पुलिस की Traffic Advisory पढ़ने के बाद ही आज घर से निकलें, शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे कई रूट

Delhi Police Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस ने आज के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की हुई है, जिसे देखने के बाद ही घर से निकलें, क्योंकि आज दिल्ली में कांग्रेस की मेगा रैली होने जा रही है। ऐसे में कई रूट डायवर्ट रहेंगे और सड़कें भी ब्लॉक रहेंगी।

Delhi Traffic Police

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस।

Delhi Police Traffic Advisory: आज दिल्लीवासी या दिल्ली में बाहर से आए लोग किसी काम से बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूरी पढ़ लें। क्योंकि आज दिल्ली में विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की रैली है, इसके चलते रामलीला मैदान तक जाने वाले या इसके आस-पास के रास्ते बंद रहेंगे।

विज्ञापन

इसके लिए दिल्ली पुलिस ने बकायदा एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी है। सुबह 9 बजे कई रूट डायवर्ट हो गए हैं और कुछ सड़कें ब्लॉक भी की गई हैं। शाम 5 बजे तक यही स्थिति रहेगी। ऐसे में घर से बाहर निकले से पहले एडवाइजरी जरूर पढ़ लें, कहीं ऐसा न हो कि जाम में फंसकर परेशानी हों या लंबा रास्ता लेना पड़े।

विज्ञापन

आज दिल्ली में बंद रहेंगे यह रास्ते

आज दिल्ली वासी बाराखंभा रोड से होते हुए गुरु नानक चौक तक न जाएं। रणजीत सिंह फ्लाईओवर भी बंद रहेगा। मिंटो रोड से विवेकानंद रोड, R/A कमला मार्केट, हमदर्द चौक पर न जाएं। दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक, अजमेरी गेट तक JLN रोड बंद रहेगी। VIP गेट के पास चमन लाल मार्ग, गुरु नानक चौक से तुर्कमान गेट तक सड़क ब्लॉक है।

विज्ञापन

दिल्ली में आज यह रूट रहेंगे डायवर्ट

राजघाट चौक, DDU रोड, मिरार्ड चौक, पहाड़गंज चौक और दिल्ली गेट तक जाने वाला रूट डायवर्ट रहेगा। रामलीला मैदान में चमन लाल रोड से एंट्री मिलेगी। राजघाट पावर हाउस रोड और शांति वन सर्विस रोड पर वाहन पार्क होंगे। बसों और कारों के लिए शांति वन में पार्किंग मिलेगी। वेलोड्रोम रोड, राजघाट सर्विस लेन और सलीमगढ़ बाईपास पर बसें पार्क होंगी।

विज्ञापन

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

दिल्ली शराब घोटाले में प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गत 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। इसके विरोध में कांग्रेस और विपक्षी दल आज एकजुट होकर भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ रैली करेंगे। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली में गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता शामिल होंगे।

सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी इस रैली में नजर आएंगी। वहीं इस रैली के जरिए INDIA गठबंधन शक्ति प्रदर्शन भी करेगा। आम आदमी पार्टी के सभी विधायक, मंत्री और वर्कर भी इसमें जुटेंगे। रैली के जरिए सत्तारूढ़ पार्टी को एक संदेश दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ