Police Traced Bomb Threat to School Accused: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले छात्र को ट्रेस किया हे, जिसने अपने ही स्कूल को धमकी भरा ईमेल भेजा। सूत्रों के मुताबिक, इस बच्चे ने अपने ही स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजा था। जिस कंप्यूटर से ईमेल भेजा गया था, उसके आईपी एड्रेस को ट्रेस करते हुए दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम छात्र के घर पहुंची और घर की तलाशी ली।
पुलिस ने मां-बाप के सामने बच्चे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सिर्फ शरारत कर रहा था, किसी तरह का नुकसान पहुंचाने का मकसद नहीं था। बच्चे की काउंसिलिंग की गई और उसको छोड़ दिया गया। उसके माता-पिता को बच्चे पर नजर रखने की हिदायत दी गई। स्पेशल सेल के मुताबिक, दिल्ली में जो स्कूलों में बम थ्रेट के ग्रुप ईमेल आ रहे हैं, उनसे इस बच्चे का कोई लेना देना नहीं है। इसने केवल अपने स्कूल को ही धमकी भरा ईमेल भेजा था।
यह भी पढ़ें:OpenAI और ChatGPT पर सवाल उठाने वाले सुचिर बालाजी कौन? जिनकी अमेरिका में मौत
आज 2 स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल
बता दें कि दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। आज DPS आरके पुरम और वसंत कुंज के रेयान इंटरनेशनल स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले। सुबह स्कूल प्रिंसिपल ने जैसे ही ईमेल देखा, पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस टीम तुरंत स्कूल पहुंची। बम स्कवाड, डॉग स्कवाड, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। सभी टीमों ने मिलकर दोनों स्कूलों का कोना-कोना खंगाला, लेकिन जांच में कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने ईमेल को आईडी को ट्रेस किया तो पता चला कि childrenofallah@outlook.com नामक ईमेल आईडी से धमकी भेजी गई। धमकी भरे संदेश में नीचे बैरी अल्लाह नाम से किसी के हस्ताक्षर भी थे, जिसे तलाशने में पुलिस जुट गई है।
13 और 9 दिसंबर को भी मिली थी धमकी
बता दें कि इससे पहले बीते दिन 13 दिसंबर को 30 और गत 9 दिसंबर को 40 स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। दिल्ली पुलिस ने तब भी सभी स्कूलों को खंगाला, लेकिन धमकियां झूठी निकलीं। दिल्ली पुलिस धमकियां भेजने वालों की तलाश में जुटी है, लेकिन सिवाय ईमेल आईडी के कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
संबंधित खबरें
पैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 hr agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
1 hr agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
15 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
16 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
18 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
20 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
22 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines