Nigerians Detained: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रहने के आरोप में पांच नाइजीरियाई नागरिकों को हिरासत में लिया। हालांकि इस दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों को उस वक्त मशक्कत का सामना करना पड़ा जब 150 से 200 अफ्रीकी लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया।
दक्षिण के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) चंदन चौधरी ने कहा कि अफ्रीकी देशों के लगभग 150-200 लोगों ने पुलिस टीम को उन लोगों को हिरासत में लेने से रोकने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि जिन नाइजीरियाई युवकों को पुलिस पकड़ने गई थी, उनकी वीजा अवधि समाप्त हो गई थी, इसके बावजूद वे यहां रह रहे थे।
तीन में से दो नाइजीरियाई भागे
डीसीपी ने बताया कि वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद यहां रह रहे नाइजीरियाई युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम दोपहर करीब ढाई बजे राजू पार्क पहुंची। इस दौरान पुलिस ने तीन नाइजीरियाई युवकों को पकड़ा। डीसीपी ने बताया कि पुलिस टीम नाइजीरियाई नागरिकों को थाने लाने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान अचानक लगभग 150-200 अफ्रीकी नागरिक वहां इकट्ठा हो गए। इस दौरान फायदा उठाकर दो नाइजीरियाई युवक भाग निकले।
डीसीपी चौधरी ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस की एक और टीम और लोगों को पकड़ने के लिए इलाके में गई थी। डीसीपी ने बताया कि डेविड विलियम (53), इग्वे इमैनुएल चिमेज़ी (33), अज़ीगबे जॉन (24) और क्वीन गॉडविन (26) नाम के चार नाइजीरियाई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
37 mins agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
3 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
4 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
4 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
7 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
18 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines