हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोल्डी बराड़ गैंग के 10 शार्प शूटर अरेस्ट

Goldie Brar gang Shooters Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधाानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से गोल्डी बराड़ गैंग के 10 शूटर्स को अरेस्ट किया है। स्पेशल सेल ने इस शूटर को राजस्थान, एमपी, बिहार, दिल्ली, यूपी समेत 7 राज्यों में स्पेशल ऑपरेशन चलाकर पकड़ा है।

विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की हिरासत में 10 शूटर्स

Goldie Brar gang Shooters Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली, राजस्थान, एमपी, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार समेत सात राज्यों में स्पेशल ऑपरेशन चलाकर 10 शूटर को अरेस्ट किया है। इस दौरान पुलिस ने 7 पिस्तौल और 31 जिंदा कारतूस के साथ-साथ 11 मोबाइल भी बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि पकड़े गए सभी शूटर फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया हैंडल के जरिए आपस मे जुड़े थे। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से शूटर के मंसूबों पर पानी फिर गया है। क्योंकि आने वाले दिनों में ये शूटर अलग-अलग राज्यों में हत्या, लूट और फिरौती की घटनाओं को अंजाम देने वाले थे।

पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यह ऑपरेशन एसीपी ललित मोहन नेगी और एसीपी हदय भूषण के नेतृत्व में चलाया था। बता दें जेल में बंद लाॅरेंस विश्नोई और विदेशों में रह रहा आतंकी गोल्डी बरार दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में जबरन वसूली, हत्या और अन्य जघन्य अपराधों को अंजाम देते हैं। इसके लिए वे इन सभी शार्प शूटर का सहारा लेते थे।

पकड़े गए शूटर के नाम इस प्रकार है-

विज्ञापन

मंजीत सिंह उर्फ गुरी– 22 साल का यह शूटर 8 वीं तक पढ़ा है। जेल में रहने के दौरान अजय राणा के माध्यम से गोल्डी बरार के संपर्क में आया। इसके बाद लाॅरेंस गैंग के लिए हत्या और रंगदारी के काम करने लगा। पुलिस ने नवंबर 2023 में एक मुठभेड़ के बाद इसे पकड़ा था।

गुरपाल– 26 साल का गुरपाल 12वीं तक पढ़ा है। यह शूटर मंजीत के साथ पंजाब के मोहाली मेें पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में शामिल रहा।

विज्ञापन

जसप्रीत सिंह– 25 साल का जसप्रीत सिंह भी 12वीं तक पढ़ा है। इस पर एनडीपीएस के तहत दो मामले दर्ज है।

सचिन कुमार– 26 साल का सचिन भी 12वीं पास है उसने इलेक्ट्रिक में डिप्लोमा भी किया है। यह लाॅरेंस गैंग के लिए हथियार सप्लाई का काम करता था।

विज्ञापन

संतोष उर्फ सुल्तान बाबा– 20 साल का संतोष ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर हेल्पर काम करता था। वह उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप का साथी था। उसकी हत्या के बाद वह उसके गैंग को ऑपरेट करने लगा। इनके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंजीत, अभय सोनी, धर्मेंद्र और संतोष कुमार को अलग-अलग राज्यों से पकड़ा है।

ये भी पढ़ेंः Lalu Yadav ने क्यों छेड़े मुस्लिम आरक्षण के तार? यहां समझें मुस्लिम आबादी का चुनावी समीकरण

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः हाथी के हमले में TV पत्रकार की मौत, नदी पार कर रहे झुंड का बना रहे थे वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola