दिल्ली में कुतुबमीनार के पास एनकाउंटर, हरियाणा का बदमाश कात्या गिरफ्तार, दर्ज हैं 24 से अधिक मामले

Delhi Encounter, Delhi Crime News, Delhi Hindi News, Criminal Neeraj, Qutub Minar Delhi, Delhi Police Special Cell, Encounter In Delhi

आरोप है कि नीरज यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर दहशत फैलाता था।

Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने शनिवार की रात कुतुबमीनार के पास एनकाउंटर में एक अपराधी को पकड़ा है। अपराधी का नाम नीरज उर्फ कात्या है। उस पर 24 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोप है कि नीरज यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर दहशत फैलाता था।

विज्ञापन

https://twitter.com/AHindinews/status/1632237639716986880?s=20

विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने निकला था नीरज

दरअसल, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को इनपुट मिला था कि नीरज इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए अपने सहयोगियों से मिलने वाला है। इस पर टीम अलर्ट हो गई। इलाके की घेराबंदी की गई। जैसे ही नीरज नजर आया, उसे पुलिस टीम ने घेर लिया। लेकिन नीरज ने फायर करना शुरू कर दिया। इस दौरान दो-दो राउंड फायरिंग हुई। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन नीरज पूरी तरह से घिर चुका था। उसने सरेंडर करना मुफीद समझा।

झज्जर जिले का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार बदमाश नीरज उर्फ कात्या हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, चोरी, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के 24 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वह किस वारदात के लिए निकला था, अभी नहीं पता चल सका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ