Delhi Police Seized MethTea Bag: नशे का कारोबार करने वाले ड्रग माफिया तस्करी के नए तरीके ढूंढ़ते रहते हैं। कैसे भी करके अपने ग्राहकों तक इसको पहुंचाने की कोशिश करते हैं। दिल्ली से नशे की तस्करी का ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां टी बैग के जरिए नशे की तस्करी की जा रही थी। दिल्ली पुलिस ने 5 करोड़ कीमत की ड्रग- क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप पकड़ी है। बता दें कि ये कोई आम टी बैग नहीं है, बल्कि दुनिया की सबसे खतरनाक ड्रग- क्रिस्टल मेथ है।
नशे का काला कारोबार
दिल्ली पुलिस ने ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए ड्रग- क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप पकड़ी है। पकड़ी गई इस खेप की कीमत 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में म्यांमार में रहने वाले तीन ड्रग तस्करों को अरेस्ट किया हैं। दिल्ली पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि इन टी बैग के अंदर भरकर जो मेथ भरकर सप्लाई की जाती है, वो ड्रग्स की तुलना में कहीं ज्यादा खतरनाक है। इतना ही नहीं नशे के कारोबार में पकड़े गए लोगों का चीन से कनेक्शन होने की जानकारी मिलने के बाद जांच एजेंसियों की नींद उड़ा दी हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि है कि ये इस बात का संकेत है कि नशे के कारोबारियों की निगाहें भारत पर भी हैं।
आपको बता दें कि म्यांमार में ड्रग्स का कारोबार करने वाले कार्टेल के लिए टी मेथ पैकेजिंग के लिए सबसे आसान है। नशे का कारोबार करने वाले जिन तीन ड्रग तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । वो खुद को मिजोरम के रहने वाले बता रहे है। इन तस्करों के बारे में पुलिस का कहना है कि ये सभी म्यांमार के शरणार्थी हैं । बता दें इससे पहले भी टी मेथ की एक बड़ी खेप भारत में पकड़ी गई थी। साल 2020 में तमिलनानाडु में 100 करोड़ रुपये की टी मेथ मछुआरों के हाथ लगी थी ।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
10 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
11 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
12 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
13 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines