Delhi Police Raids: गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के आतंकवादी संगठनों से संबंध होने का संदेह था। सूत्रों ने कहा कि आरोपी टार्गेट की योजना बना रहे थे।
दिल्ली पुलिस ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक घर पर विशेष छापेमारी की जहां उन्होंने आरोपियों से तीन पिस्तौल और 22 राउंड बरामद किए। छापेमारी गुरुवार रात को की गई।
https://twitter.com/ANI/status/1614135325038882817
छापेमारी के बाद, पुलिस ने 56 वर्षीय नौशाद और 29 वर्षीय जगजीत सिंह को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया। दोनों को कल 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जांच के दौरान, आरोपी पुलिस टीम को श्रद्धा नंद कॉलोनी, थाना भलस्वा डेयरी के अपने किराए के आवास पर ले गए।
छापेमारी के बाद दो हैंड ग्रेनेड बरामद
शुक्रवार की रात पुलिस ने भलस्वा डेयरी पर छापा मारा और एक घर से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए। पुलिस की टीम ने घर की दीवारों पर खून के धब्बे भी पाए। इसके बाद सैंपल कलेक्ट करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की एक टीम को लगाया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जगजीत और नौशाद ने भलस्वा डेयरी के एक घर में किसी की हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के दौरान दोनों ने वीडियो भी बनाया था और अपने हैंडलर को भेजा था। दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि जगजीत सिंह खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श के संपर्क में था और उसे दूसरे देशों के राष्ट्र विरोधी तत्वों से निर्देश मिलते रहते थे। गिल को सरकार ने आतंकवादी घोषित कर दिया था। वह पंजाब में टार्गेट किलिंग, आतंक के लिए फंड वसूली और जबरन वसूली में शामिल रहा है।
नौशाल पहले भी काट चुका है सजा
नौशाद आतंकी संगठन हरकत उल अंसार से जुड़ा था और दोहरे हत्याकांड के मामले में सजा काटकर जेल से बाहर आया था। नौशाद पहले ही दो हत्याओं और विस्फोटक रखन के जुर्म में 10 साल की पूरी सजा काट चुका है।
गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि गिल उर्फ अर्श डाला, जो लुधियाना में पैदा हुआ था, लेकिन वर्तमान में कनाडा में स्थित है, बड़े पैमाने पर ड्रग्स और हथियारों की सीमा पार तस्करी में शामिल है। वह प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) से जुड़ा हुआ है और नामित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की ओर से आतंकी मॉड्यूल चलाता है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
2 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
12 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
13 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
16 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
18 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
19 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
20 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
21 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
22 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines