पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार को धमकी देने वाला गिरफ्तार, परिजन बोले- वो शराबी है

Delhi Police

Delhi Police: दिल्ली पुलिस को बुधवार को एक शख्स के दो फोन कॉल आए। शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कहा कि दोनों कॉल सुबह करीब 10-11 बजे आईं।

विज्ञापन

पुलिस ने पाया कि कॉल पश्चिम विहार (पूर्व) के एक नंबर से किए गए थे। अपने पहले कॉल में उसने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी और 10 करोड़ रुपये की मांग की। फिर उसने फोन किया और 2 करोड़ रुपये की मांग करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी दी। धमकी भरा कॉल मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन

दिल्ली के मादीपुर निवासी ने किया था पुलिस को फोन

प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स की पहचान दिल्ली के मादीपुर निवासी सुधीर शर्मा के रूप में हुई है। उधर, आरोपी के परिवार ने कथित तौर पर कहा कि सुधीर शर्मा शराबी है।

विज्ञापन

आरोपी के बेटे ने पुलिस टीम को बताया कि उसके पिता आज सुबह से शराब पी रहे थे। इस दौरान उसने धमकी भरा कॉल किया होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ