News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Delhi Police Operation Kavach 10: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल ने सभी 15 डिस्ट्रिक्ट की पुलिस के साथ मिलकर एक साथ 2003 जगहों पर छापेमारी कर 20 हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया. नशे के खिलाफ दिल्ली पुलिस की यह सबसे बड़ी रेड थी. इस दौरान नशे के आरोप में 120 लोग गिरफ्तार किए गए, 96 केस दर्ज हुए. इसके अलावा 158.9 ग्राम हेरोइन, 40 किलो से ज्यादा गांजा, 108 ग्राम कोकीन बरामद हुई. पुलिस के हाथ 21 लाख रुपये से ज्यादा कैश लगा.
Delhi: Crime Joint CP Surendra Kumar says, "In the past 24 hours, Delhi Police launched Operation Kavach 10.0, seizing a large quantity of drugs and conducting raids at over 2,000 locations…" pic.twitter.com/ikzvvnOO17
— IANS (@ians_india) September 22, 2025
अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल 717 आरोपी गिरफ्तार हुए 6321 लोगों को हिरासत में लिया गया. इसके अलावा 20 हजार से ज्यादा लोग डिटेन, कई बुरे तत्वों की गतिविधियां जांची गईं. 50 चोरी की बाइक बरामद, 2339 वाहन सीज.
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।