---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Arvind Kejriwal Arrest: рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдкреБрд▓рд┐рд╕ рдиреЗ рдЬрд╛рд░реА рдХреА рдЯреНрд░реИрдлрд┐рдХ рдПрдбрд╡рд╛рдЗрдЬрд░реА, ITO рдореЗрдЯреНрд░реЛ рд╕рд╣рд┐рдд рдмрдВрдж рд╣реИрдВ рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдХреЗ рдпреЗ рд░рд╛рд╕реНрддреЗ

Delhi Police Traffic Advisory due to Arvind Kejriwal Arrested: рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдХреЗ рдореБрдЦреНрдпрдордВрддреНрд░реА рдЕрд░рд╡рд┐рдВрдж рдХреЗрдЬрд░реАрд╡рд╛рд▓ рдХреА рдЧрд┐рд░рдлреНрддрд╛рд░реА рдХреЗ рдмрд╛рдж рдЖрдо рдЖрджрдореА рдкрд╛рд░реНрдЯреА рдХреЗ рдХрд╛рд░реНрдпрдХрд░реНрддрд╛ рд╕рдбрд╝рдХреЛрдВ рдкрд░ рдЙрддрд░ рдЖрдП рд╣реИрдВред рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдкреБрд▓рд┐рд╕ рднреА рдПрдХреНрд╢рди рдореЛрдб рдореЗрдВ рдЖ рдЧрдИ рд╣реИред рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдкреБрд▓рд┐рд╕ рдиреЗ рдЯреНрд░реИрдлрд┐рдХ рдПрдбрд╡рд╛рдЗрдЬрд░реА рдЬрд╛рд░реА рдХрд░рдХреЗ рд▓реЛрдЧреЛрдВ рд╕реЗ рдХреБрдЫ рд░рд╛рд╕реНрддреЛрдВ рдкрд░ рдирд╛ рдЬрд╛рдиреЗ рдХреА рдЕрдкреАрд▓ рдХреА рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी (Arvind Kejriwal Arrested) के बाद दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत दिल्ली के कुछ रास्तों पर ना जाना आम जनता के लिए बेहतर होगा। खासकर सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिलेगा। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

दिल्ली पुलिस ने किया ट्वीट

---विज्ञापन---

दिल्ली पुलिस ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, डीडीयू मार्ग पर राजनीतिक दल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके कारण आईपी मार्ग, विकास मार्ग, मिंटो रोड और बहादुर शाह जफर मार्ग पर भारी यातायात जाम रहेगा।

---विज्ञापन---

दूसरे ट्वीट में दिल्ली पुलिस ने लिखा- सावधान, 22 मार्च 2023 को खास इंतजामों के कारण कृष्णा मेनन मार्ग, मोतीलाल नेहरु मार्ग और जनपथ, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम रोड का यातायात बाधित हो सकता है। इसलिए अगला नोटिस जारी होने तक इन रास्तों पर जाने से बचें।

बंद रहेगा ITO मेट्रो स्टेशन

---विज्ञापन---

दिल्ली पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में बताया कि, ITO का मेट्रो स्टेशन भी आज बंद रहेगा। आज यानी 22 मार्च 2023 को सुबह 8 बजे से 6 बजे तक कोई भी यात्री ITO मेट्रो स्टेशन से सफर नहीं कर सकेगा। दरअसल ईडी का मुख्यालय ITO में ही मौजूद है। यही वजह है कि दिल्ली पुलिस ने ITO में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

सेंट्रल दिल्ली हुई बंद

---विज्ञापन---

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण सेंट्रल दिल्ली को भी कफी हद तक बंद कर दिया गया है। इसी के साथ दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर के बाहर भी कई पुलिस कर्मी तैनात हैं। बीजेपी मुख्यालय तक जाने वाली सड़कों पर अनगिनत बैरिकेडिंग लगे हैं।

बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा

---विज्ञापन---

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के सभी बॉर्डर्स पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है, जिससे अन्य राज्यों में मौजूद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में दाखिल ना हो सके। खबरों की मानें तो आस-पास के कई राज्यों से पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी का रुख कर सकते हैं।

First published on: Mar 22, 2024 01:13 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola