दिल्ली में फर्जी वीजा रैकेट का पर्दाफाश, स्वीडन जा रहे दो युवकों को फर्जी शेंगेन वीजा के साथ पकड़ा

दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बताया कि एक फर्जी वीजा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए आईजीआई एयरपोर्ट से 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

Fake visa racket busted

Fake visa racket busted

दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से पुलिस ने एक फर्जी वीजा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। बता दें, स्वीडन जा रहे दो युवक फर्जी शेंगेन वीजा के साथ पकड़े गए। इमिग्रेशन जांच में खुलासा होने पर मौके पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। इस रैकेट में एजेंट अभिनेश सक्सेना को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी लल्ली फरार है।

विज्ञापन

विदेश भेजने के लिए लेते थे लाखों रुपये

31 लाख रुपये में विदेश भेजने का सौदा किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है। वहीं, पुलिस यात्रियों से अपील कर रही है कि फर्जी एजेंटों से रहें सावधान, दस्तावेजों की जांच जरूर करें। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ