---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

‘व्हाट्सऐप पर धंधा, एक रात के 5000 वसूलती’; वैशाली में 4 पीड़िताओं के चौंकाने वाले खुलासे

Prostitution in Delhi: जिस्मफिरोशी के धंधे आए दिन एक्सपोज होते रहते हैं। राजधानी दिल्ली भी इस धंधे से बची नहीं हे। दिल्ली पुलिस ने वैशाली एरिया में यह धंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Delhi Police Exposed Prostitution Gang: दिल्ली और गाजियाबाद के दायरे में आने वाले वैशाली एरिया में देह व्यापार कराने वाला गिरोह पकड़ा गया है। पुलिस ने किराये के एक मकान में छापा मारकर जिस्मफिरोशी कराने वाली महिला को गिरफ्तार किया और उसके चंगुल से 4 लड़कियों को छुड़ाया। चारों लड़कियां कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिलीं। कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि कौशांबी थाना क्षेत्र के तहत आने वाली सेक्टर-3 की एल्कान सोसायटी में किराये के मकान में 8 महीने से गिरोह अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा था, लेकिन पड़ोसियों ने पुलिस को शिकायत दी तो मुखबिर को गिरोह के पीछे लगाया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस घर में छापा मारा तो उसकी सूचना सही निकली। पुलिस ने चारों महिलाओं को रेस्क्यू करके मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बेवफा प्रेमिका को होगी फांसी! केरल की लड़की ने घर बुलाकर मार डाला था प्रेमी, जानें क्यों किया था कांड?

8 महीने से सोसायटी के फ्लैट में चल रहा था धंधा

ACP इंदिरापुरम अजय कुमार ने बताया कि कौशांबी थाना पुलिस को सोसायटी में देह व्यापार होने की शिकायत मिली। लोकल थाना पुलिस ने अपने एक मुखबिर को उस घर पर नजर रखने को कहा, जहां देह व्यापार होने का शक था। मुखबिर ने आपत्तिजनक गतिविधियां देखीं तो पुलिस ने सूचना दी। पुलिस ने एक टीम बनाकर घर में रेड मारी तो वहां कमरों में 4 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में युवकों के साथ मिली। पुलिस को देखकर संचालिका फरार होने लगी, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

---विज्ञापन---

उसने पुलिस को बताया कि वह 8 महीने से जिस्मफिरोशी का धंधा कर रही है। वह इस मकान में किराये पर रहती है। पुलिस ने महिला से 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला ग्राहकों की एंट्री सोसायटी में कैसे कराती थी? किराये के फ्लैट की वेरिफिकेशन हुई या नहीं? फ्लैट के मालिक से भी पूछताछ की है।

यह भी पढ़ें:मां-3 बच्चों के जिंदा जलने की आंखोंदेखी सुनाते हुए शख्स के आंसू छलके, जानें गाजियाबाद में कैसे हुआ अग्निकांड?

---विज्ञापन---

स्टेट्स पर फोटो लगा पसंद कराती थी लड़कियां

ACP इंदिरापुरम अजय कुमार ने बताया कि रेस्क्यू की गई चारों महिलाओं ने आपबीती सुनाते हुए कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि वैशाली इलाका दिल्ली के पॉश इलाकों में शामिल है, इसलिए यहां बड़े-बड़े घरों के ग्राहक आते हैं। गिरोह की संचालिका उनसे 30 मिनट के 2 हजार रुपये के हिसाब से पैसे वसूलती थी। कुछ ग्राहकों से वह एक रात का 5000 रुपये तक वसूलती थी। वह अपने फोन में व्हाट्सऐप पर स्टेट्स लगाकर ग्राहकों को बुलाती थी।

व्हाट्सऐप कॉल पर डील करके उन्हें फ्लैट पर बुलाती थी। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए वह स्टेट्स पर लड़कियों की फोटो लगाती थी। जब ग्राहक फ्लैट में आते थे तो जिस लड़की को वह पसंद करते थे, उसके साथ कमरे में रात बिताते थे। ग्राहकों से जो पैसा मिलता था, उसका एक हिस्सा संचालिका लड़कियों को देती थी, लेकिन इस बार उसकी हरकतों का भंडाफोड़ हो गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:कर्ज से परेशान शख्स ने पत्नी-बेटे को मार डाला, एक वॉयस नोट से बच गई खुद की जान

First published on: Jan 21, 2025 09:12 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola