Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 18 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मजदूरों और किसानों के वेश में दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। ये लोग बदमाशों को अवैध हथियार मुहैया करवाते थे। पुलिस ने आरोपियों से पिस्टल, राइफल, चोरी की गाड़ी समेत भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है। आरोपियों में 25 साल का अर्जुन नाम का शख्स भी शामिल है। जो फाइव स्टार होटल में सफाई करने का काम करता था। एक आरोपी 23 वर्षीय अजय है, जो हेयर कटिंग सैलून में काम करता था। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि राजधानी में हथियार तस्करी का बड़ा रैकेट शामिल है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन ईगल लॉन्च किया था।
यह भी पढ़ें : अमित शाह के खिलाफ क्या-क्या बेतुके आरोप? जिन पर भारत सख्त, कनाडा को कड़ी फटकार
पुलिस ने ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो दिखावे के तौर पर मजदूरी, पेंटर, सेल्समैन, सिक्योरिटी गार्ड और किसानी का काम करते थे, लेकिन असल जिंदगी में ये लोग हथियारों की तस्करी में शामिल थे। एक आरोपी बीए का छात्र है, जो जल्द अमीर बनने के चक्कर में जेल जा चुका है। कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से मर्डर, हत्या प्रयास, जबरन वसूली, चोरी, दंगा करने आदि के केस दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त देवेश श्रीवास्तव के अनुसार ये लोग दिन में मजदूरी करते थे। रात के समय हथियारों की तस्करी में संलिप्त थे। आरोपियों से 8 देसी पिस्टल, एक राइफल, 33 कारतूस, चार ऑटोमेटिक पिस्टल, चोरी की एक कार भी बरामद की गई है। आरोपियों को दिल्ली एनसीआर से दबोचा गया है।
जेल से चल रहा था पूरा गैंग
अतिरिक्त सीपी संजय भाटिया और डीसीपी (क्राइम) बिशम सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन ईगल चलाया गया। पुलिस को पहले अरशद और मोहम्मद सुलेमान के बारे में पता लगा था। दोनों आरोपी नोएडा में डकैती की योजना बना रहे थे। एसीपी अरविंद, इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी और रॉबिन त्यागी की टीम ने पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में एक पेपर मार्केट में रेड के दौरान सुलेमान और अरशद को दबोचा था। कार से पुलिस ने पिस्टल, चाकू और कारतूस बरामद किए थे। यह कार चोरी की थी। इसके बाद दूसरे आरोपियों के बारे में पुलिस को पता लगा। जिसके बाद गाजियाबाद के इलाके में भी रेड की गई। इस पूरे सिंडिकेट का सरगना 33 वर्षीय मदन है, जो जेल से ही नेटवर्क चला रहा है। यह शख्स गाजियाबाद का रहने वाला है। जिसके खिलाफ 12 केस दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें : 26 बार हुई आंतकियों को सौंपने की मांग, कनाडा ने नहीं लिया एक्शन; MEA ने ट्रूडो को फिर दिखाया आईना
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
34 mins agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
13 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
21 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
22 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines