हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जेल के अंदर से आया मैसेज, शूटरों ने की धांय-धांय; Gogi Gang से है कनेक्शन

Delhi Police have arrested two sharpshooters: पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान हरिओम उर्फ लाला और जतिन के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों हाल ही में नांगलोई में मिठाई की दुकान पर फायरिंग की वारदात में लिप्त हैं।

विज्ञापन

Delhi Police have arrested two sharpshooters: बदमाशों में अब खाकी का खौफ खत्म हो चला है। यहां जेल में बंद गैंगस्टर जेल के अंदर बैठकर अपने गिरोह को चला रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में दिल्ली पुलिस दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों दीपक उर्फ बॉक्सर, अंकेश लाकड़ा और गोगी गैंग से जुड़े हुए हैं। दिल्ली पुलिस का दावा है कि इन दोनों के पकड़े जाने से राजधानी में हाल ही में गोलीबारी की एक वारदात को सुलझा लिया गया है।

ये भी पढ़ें: कौन है धोनी का 800 करोड़ रुपये का बिजनेस संभालने वाली महिला? साक्षी से है खास कनेक्शन 

विज्ञापन

मिठाई कारोबारी को डराने के लिए छोड़ गए थे फोटो?

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान हरिओम उर्फ लाला और जतिन के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों हाल ही में नांगलोई में मिठाई की दुकान पर फायरिंग की वारदात में लिप्त हैं। घटना के दिन 28 सितंबर को दोनों यहां रोशन स्वीट्स पर दनादन फायरिंग की थी। इतना ही नहीं बदमाशों ने दुकान मालिक से फिरौती की मांग की और उसे ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश घटनास्थल पर गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी और कुलदीप फज्जा की फोटो और फिरौती की स्लिप छोड़ गए थे।

तिहाड़ जेल से मिया कॉन्ट्रैक्ट 

पुलिस के अनुसार बदमाशों के पास से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और पांच गोलियां बरामद हुई हैं। इसके अलावा एक देशी कट्टा और उसकी 4 गोली मिली है। पुलिस ने बदमाशों के पास से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी अपने कब्जे में ली है। दोनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका गोगी गैंग के अंकेश लाकड़ा से संपर्क है। लाकड़ा फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है, उसने ही उन्हें रोशन स्वीट्स पर फायरिंग का कॉन्ट्रैक्ट दिया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 4 बेटियों को मौत देने और खुद की जान लेने को क्यों मजबूर हुआ बाप? सामने आए 5 सच

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola