Delhi News: दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में रविवार को एक छात्र की चाकू मारकर हत्या करने की घटना के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित कॉलेज में क्लास करने आए थे।
प्रारंभिक जांच में आरोपी और पीड़ित छात्र के बीच मारपीट की बात सामने आई है। छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच चल रही है। मृतक छात्र की पहचान निखिल चौहान के रूप में हुई है।
साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी मनोज सी ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में छात्र की चाकू मारकर हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान राहुल (बीए प्रथम वर्ष का छात्र) और मोहम्मद रफीक के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। हमने इस घटना में शामिल दो और व्यक्तियों की पहचान की है।
मृतक छात्र के पिता के मुताबिक, दोपहर 12 बजे के आसपास फोन आया कि हमारे बेटे (निखिल चौहान) को चाकू मार दिया गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने के बाद, हमने पाया कि हमारा बेटा मर चुका है। वह आर्यभट्ट कॉलेज में छात्र था।
विवाद की पीछे इस बात की आशंका
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विवाद का कारण निखिल की प्रेमिका को बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब एक सप्ताह पहले कॉलेज में निखिल की गर्लफ्रेंड के साथ किसी ने बदतमीजी की थी। इस दौरान भी दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। हालांकि अभी कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दिल्ली में पहले भी हुई चाकूबाजी की घटनाएं
बता दें कि इसी माह 9 जून को भी दिल्ली में चाकूबाजी की घटना सामने आई थी। पूर्वोत्तर दिल्ली में एक व्यक्ति पर सरेआम चाकू से हमला किया गया था। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी भी शख्स ने पीड़ित को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। मामला नंद नगरी इलाके का बताया जा रहा है। वारदात के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
इससे पहले 2 जून को दिल्ली के बदरपुर इलाके में भी चाकूबाजी हुई थी। यहां दो युवकों ने सरेआम एक युवक पर चाकू से कई बार वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक को एम्स में भर्ती कराया गया थी। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
10 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
11 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
12 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
13 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines