New Delhi: दिल्ली पुलिस ने हाईटेक बंटी चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली से 500 किमी दूर कानपुर में दबिश देकर उसे पकड़ने में सफलता पाई है। ये वही बंटी चोर है, जो बिग बॉस सीजन-4 में दिखाई दिया था और उसकी जिंदगी पर बॉलीवुड में ‘ओए लकी, लकी ओए’ फिल्म भी बन चुकी है।
ग्रेटर कैलाश में की थी दो चोरियां
जानकारी के मुताबिक बंटी चोर उर्फ सुपर चोर का असली नाम देविंदर सिंह हैं। दिल्ली पुलिस ने उसे कानपुर से गिरफ्तार किया है। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बंटी चोर ने हाल ही में दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में दो घरों से लाखों रुपये की चोरी की थी।
इतनी चोरियों का है बंटी चोर का रिकॉर्ड
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बंटी चोर उर्फ सुपर चोर के नाम से मशहूर देविंदर सिंह अकेले वर्ष 2012 तक 500 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने बंटी चोर को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा था।
इसके बाद तीन साल की सजा काटकर वह वापस आया और कभी चोरी न करने का दावा किया। इसके बाद वो बिग बॉस में भाग लेने के लिए पहुंच। वहां से आने के बाद फिर से एक चोरी की घटना हुई और सीसीटीवी फुटेज में फिर से बंटी चोर दिखा।
सिर्फ महंगी चीजों को ही चुराता था
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बंटी चोर अपने अलग अंदाज के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि वह सिर्फ महंगी चीजें ही चोरी करता है। सस्ती चीजों को चुराना वह अपनी शान के खिलाफ समझता है। उसका चोरी करने का तरीका भी अलग है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूल छोड़ने वाले बंटी ने कभी कोई संपत्ति नहीं खरीदी। वह सिर्फ पांच सितारा होटलों में रहता है।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
12 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
14 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
18 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
19 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines