दिल्ली में रेप कर 1500 KM दूर भागा, कानून जागा और ऐसे पकड़ा गया 'रेपिस्ट'

Delhi Police caught Rape Accused from Surat Gujarat: दिल्ली में रेप का एक आरोपी पुलिस से बचने के लिए गुजरात भाग गया। वहीं आरोपी का पीछा करते हुए दिल्ली पुलिस भी 1500 किलोमीटर का सफर तय कर सूरत पहुंच गई और पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला।

Delhi Police

Delhi Police caught Rape Accused from Surat Gujarat: दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेप के 25 वर्षीय आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गुजरात के सूरत से ढूंढ निकाला है। रेपिस्ट का पीछा करते हुए दिल्ली क्राइम ब्रांच के अफसर 1500 किलोमीटर दूर सूरत जा पहुंचे, जहां उन्होंने रेप के आरोपी को धर दबोचा। आइए जानते हैं दिल्ली पुलिस ने इस मिशन को कैसे अंजाम दिया?

विज्ञापन

लोकेशन से किया ट्रैक

दिल्ली पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय कुलदीप पर रेप का आरोप था। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की, लेकिन वो शहर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जब कुलदीप की लोकेश खंगाली तो पता चला कि वो सूरत के जय अंबे नगर में छिपा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क किया और कुलदीप को पकड़ लिया।

विज्ञापन

पीड़िता ने दर्ज करवाई FIR

यह मामला भगवान पुरा का है। कुलदीप जिस कंपनी में नौकरी करता था, उसी कंपनी में काम करने वाली एक पीड़िता ने कुलदीप के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत की मानें तो कुलदीप ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाया और उसका रेप किया। यही नहीं, कुलदीप ने इसकी फोटो और वीडियो भी बना ली। इसके बाद से कुलदीप पीड़िता को ब्लैकमेल करता और जबरन उसके साथ संबंध बनाता था। आखिर में कुलदीप से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने कुलदीप के खिलाफ FIR दर्ज की, लेकिन कुलदीप दिल्ली से फरार हो गया और सूरत में जाकर छिप गया।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन

दिल्ली पुलिस के अनुसार कुलदीप दिल्ली के बवाना में रहता है। वहीं मूलरूप से वो उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का रहने वाला है। वो पिछले 5-6 साल से दिल्ली में ही रह रहा है। कुलदीप भगवान पुरा की लोकल फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस ने कुलदीप के फोन से फोटो और वीडियो भी प्राप्त कर लिए हैं, जिन्हें दिखाकर वो पीड़िता के साथ कुकर्मों को अंजाम देता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ