Delhi Police Arrested Fake ED officer(राहुल प्रकाश) : दिल्ली पुलिस ने शनिवार को खुद को ईडी का अधिकारी बताने वाले बदमाशों में से एक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बदमाश ने, पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में एक घर में घुसकर लगभग ₹3.2 करोड़ लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) की टीम ने नरेला में 70 लाख रुपये कैश के साथ एक कार समेत एक शख्स को पकड़ा है।
यह भी पढ़ें – नहीं सुधर रहे दिल्ली NCR के हालात, AQI पहुंचा 245, तमाम कोशिशें हो रहीं नाकाम
पिस्तौल और 4 जिन्दा कारतूस बरामद
दिल्ली पुलिस ने एक्स पर घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शख्स को पिस्तौल और 4 जिन्दा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पोस्ट में कहा गया कि दिल्ली पुलिस @DCPPCRDELHI कर्मियों ने ₹70 लाख की चोरी कर कार में भाग रहे एक आरोपी का पीछा किया और पकड़ लिया।
आरोपी के पास से एक पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि मामले में अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए कई छापेमारी की जा रही है।
लुटेरों ने खुद को बताया ईडी अधिकारी
बता दें कि लूट करने के दौरान, लुटेरों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर उन पर अवैध धन रखने का आरोप लगाया और सारा पैसा जब्त कर लिया। दिल्ली पुलिस ने जिस आरोपी को पकड़ा, उसकी पहचान अमित के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़ित शख्स गुरुग्राम के एक प्राइवेट बैंक में काम करता है, उसने गालिबपुर गांव में अपनी ढाई एकड़ जमीन 4.70 करोड़ रुपये में बेच दी थी। एक महीने पहले उसे 3.20 करोड़ रुपये कैश बाकी चेक से लिए थे, पीड़ित ने कैश अपने घर में रख लिया था और आगे इन्हीं पैसों को इन्वेस्ट करना चाहता था, लेकिन किसी जरिये से बदमाशों की इसकी खबर लग गई। इसके बाद प्लान बनाकर इन बदमाशों ने घर के बाहर ही पीड़ित को दबोच लिया, हालांकि पुलिस अब बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लागतार रेड कर रही है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
22 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 days agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines