दिल्ली में पुलिस लगातार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उत्तर पूर्व दिल्ली में पुलिस ने जांच ऑपरेशन चलाया।
दिल्ली के रोहिणी जिले के बुध विहार थाने के पुलिसकर्मियों और 5 संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। बुध विहार एसएचओ की टीम ने मुठभेड़ के बाद 3 हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी। कुल 3 बदमाश गिरफ्तार हो गए। दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश गोगी गैंग से जुड़े हैं। मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिल्ली पुलिस चला रही ऑपरेशन आघात
दिल्ली पुलिस इस समय राष्ट्रीय राजधानी में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन आघात चला रही है। इसमें अभी तक 50 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने रेड के दौरान भारी तादात में ड्रग और 13 पिस्टल बरामद की।
यह भी पढ़ें: दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में फरार 2 शूटर गिरफ्तार, 2 का एनकाउंटर कर चुकी UP पुलिस
आरोपियों की हुई पहचान
पुसिस ने 3 बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसमें 23 साल के लल्लू उर्फ अशरू, इरफान और नितेश शामिल है। लल्लू गोगी गैंग से जुड़ा एक कुख्यात अपराधी है। ये अपने भाई नसरुद्दीन के नाम पर अपना नसरू गैंग भी चलाता है। इरफान लल्लू का करीबी सहयोगी है। वहीं नितेश का नाम पहले भी धोखाधड़ी के मामलों में मिल चुका है।
कैसे पुलिस ने बिछाया जाल?
पुलिस ने बताया कि एक खुफिया टीम गौरक्षक दल से जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति के आवास पर संभावित गोलीबारी की सूचना के आधार पर गश्त पर की जा रही थी। पहले लल्लू और उसके साथियों द्वारा 3 लोगों की पिटाई की। फिर एक महासभा बुलाने का आह्वान किया था। लल्लू ने गोगी गैंग के साथ अपने जुड़ाव और प्रभाव को दर्शाने के लिए इस हमले का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया था। पुलिस को जानकारी मिली कि सुबह-सुबह लल्लू अपने साथियों के साथ एक सफेद स्विफ्ट कार में अवंतिका रोहिणी के पास उसी व्यक्ति के कार्यालय-आवास पर गोलीबारी करने आएगा। सुबह करीब तीन बजे रोहिणी सेक्टर-24 स्थित बांके बिहारी मंदिर के पास पुलिस की गश्ती टीम ने एक संदिग्ध सफेद स्विफ्ट कार को रोका और उसे रुकने का इशारा किया। सवार लोगों ने भागने की कोशिश करते हुए सरकारी वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद वे कार से उतर गए और भागने लगे।
यह भी पढ़ें गाजियाबाद में एनकाउंटर, 20 से अधिक क्रिमिनल केसेस में शामिल बदमाश अरेस्ट
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
4 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
13 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
13 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
14 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
21 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines