Delhi Police ACP Anil Sisodia Suicide: राजधानी दिल्ली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अपनी पत्नी की मौत के कुछ दिनों बाद उन्होंने दिल्ली के जंगपुरा इलाके में स्थित अपने घर पर जीवन लीला समाप्त कर ली। 55 साल के एसीपी अनिल सिसोदिया ने अपनी निजी रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया। सिसोदिया को दक्षिण पश्चिम जिले में एसीपी हेडक्वार्टर के रूप में तैनात किया गया था।
डिप्रेशन में थे एसीपी
दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, सिसोदिया अवसादग्रस्त थे। उनकी पत्नी का तीन दिन पहले निधन हो गया था। दिल्ली पुलिस ने कहा- दिल्ली पुलिस के 55 वर्षीय एसीपी की पहचान अनिल सिसोदिया के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस सिसोदिया के घर पहुंची और उनका शव बरामद किया।
ये भी पढ़ें: ‘BJP की एजेंसी’ एक रुपये के भी भ्रष्टाचार को नहीं ला पाई सामने, संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोलीं आतिशी
कॉल और मैसेज का नहीं दिया जवाब
पुलिस ने कहा कि वह कल रात 9 बजे अपनी आखिरी ड्यूटी करने के बाद कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दे रहे थे। पुलिस ने एसीपी की मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस की एक 26 साल की महिला कांस्टेबल ने अपने किराए के घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस को उसके घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसी तरह दिल्ली पुलिस के एक अन्य कांस्टेबल ने जनवरी 2023 में पहाड़गंज पुलिस स्टेशन के एक बैरक के अंदर आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
संबंधित खबरें
अलर्ट! दिल्ली म आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद
17 mins agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
6 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
15 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
16 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
23 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines