दिल्ली पुलिस के ACP ने पर्सनल रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, तीन दिन पहले पत्नी की हुई थी मौत

Delhi Police ACP Anil Sisodia Suicide Wife Died Three Days Ago

Delhi Police ACP Anil Sisodia Suicide Wife Died Three Days Ago

Delhi Police ACP Anil Sisodia Suicide: राजधानी दिल्ली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अपनी पत्नी की मौत के कुछ दिनों बाद उन्होंने दिल्ली के जंगपुरा इलाके में स्थित अपने घर पर जीवन लीला समाप्त कर ली। 55 साल के एसीपी अनिल सिसोदिया ने अपनी निजी रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया। सिसोदिया को दक्षिण पश्चिम जिले में एसीपी हेडक्वार्टर के रूप में तैनात किया गया था।

विज्ञापन

डिप्रेशन में थे एसीपी

दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, सिसोदिया अवसादग्रस्त थे। उनकी पत्नी का तीन दिन पहले निधन हो गया था। दिल्ली पुलिस ने कहा- दिल्ली पुलिस के 55 वर्षीय एसीपी की पहचान अनिल सिसोदिया के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस सिसोदिया के घर पहुंची और उनका शव बरामद किया।

विज्ञापन

कॉल और मैसेज का नहीं दिया जवाब

पुलिस ने कहा कि वह कल रात 9 बजे अपनी आखिरी ड्यूटी करने के बाद कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दे रहे थे। पुलिस ने एसीपी की मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस की एक 26 साल की महिला कांस्टेबल ने अपने किराए के घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस को उसके घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसी तरह दिल्ली पुलिस के एक अन्य कांस्टेबल ने जनवरी 2023 में पहाड़गंज पुलिस स्टेशन के एक बैरक के अंदर आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ