हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DTC में मुफ्त सफर के लिए जरूरी होंगे कार्ड, बनेंगे ऑनलाइन, जानें तरीका

दिल्ली में नई सरकार के आने के बाद DTC बसों को लेकर बदलाव किए गए हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि DTC बसों में महिलाओं को फ्री में यात्रा करने के लिए चल रही पिंक टिकट स्कीम को बंद कर दिया जाएगा। इसकी जगह पर स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Delhi News

दिल्ली में नई सरकार के आने के बाद DTC बसों में बदलाव को लेकर फैसला लिया गया। इन बसों में यात्रा करने के लिए महिलाओं को पिंक टिकट लेना पड़ता है, जिससे वे बसों में फ्री यात्रा करती हैं। इसे लेकर सरकार ने बंद किए जाने का फैसला लिया है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कि ये सेवा कब से बंद होगी। डीटीसी बसों में अब गुलाबी टिकट नहीं चलेगी, बल्कि महिलाओं को फ्री में यात्रा करने के लिए स्मार्ट कार्ड बनवाने होंगे।

सरकार बना रही ये प्लान

इस बारे में परिवहन विभाग और डीटीसी से पता चला है कि दिल्ली में स्मार्ट कार्ड बनाने में अभी समय लगेगा। अभी तक स्मार्ट कार्ड के प्रोजेक्ट के प्लान को पूरी तरह से तैयार नहीं किया गया है। इन स्मार्ट कार्ड को कौन बनाएगा, इस पर अभी बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि कार्ड बनाने का काम डीटीसी को दिया जाएगा या फिर किसी एजेंसी को, यह अभी तक तय नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली NCR के 60 लाख वाहनों को इस तारीख से नहीं मिलेगा फ्यूल, क्या हैं सरकारी आदेश?

विज्ञापन

क्यों रोका गया काम?

सामान्य श्रेणी के 100 फीसदी पास जारी करने के लिए डीटीसी ने एक मई से काम शुरू करने की योजना तैयार की थी। इसके लिए सोशल मीडिया पोर्टल ‘एक्स’ पर जानकारी भी शेयर कर दी थी, हालांकि बाद में इसे कुछ दिन के लिए रोक दिया गया। डीटीसी के अधिकारी ने बताया कि तकनीकी स्तर पर अभी काम बाकी है, जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

सीएस रेखा गुप्ता ने लिया ये फैसला

बता दें कि, दिल्ली सरकार की फ्री बस यात्रा योजना सिर्फ उन महिलाओं के लिए ही जारी रहेगी, जो दिल्ली में रहती हैं और उनके पाक दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड हो। इस सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए महिलाओं के लिए स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे, जो लाइफ टाइम के लिए वैध रहेंगे। ये कदम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में पूर्व की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर पिंक टिकट योजना के तहत भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद उठाया था।

विज्ञापन

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था कि हम महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम महिलाओं के लिए डिजिटल यात्रा कार्ड शुरू करेंगे, जो उन्हें सरकारी बसों में कभी भी स्वतंत्र रूप से फ्री यात्रा करने की सुविधा देगा, जिससे टिकट से जुड़ा ‘गुलाबी भ्रष्टाचार’ खत्म हो जाएगा।

कैसे होगा DTC को भुगतान

जानकारी के अनुसार, अभी तक स्मार्ट कार्ड को रीड करने वाली मशीन केवल 3 ही बस डिपो के पास मौजूद हैं। अगर सरकार इस योजना को लागू करना चाहती है तो सबसे पहले स्मार्ट कार्ड को रीड करने वाली मशीन के काम को पूरा करना होगा। वहीं इस बात को लेकर भी अभी फैसला आना बाकी है कि कैलकुलेशन कैसे होगी और डीटीसी को भुगतान कैसे किया जाएगा?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सराय काले खां और निजामुद्दीन के लिए गुड न्यूज, दो साल बाद खुला फुट ओवर ब्रिज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola