Delhi Patparganj Assembly Election Result 2025: पटपड़गंज सीट से BJP के Ravinder Singh Negi की बड़ी जीत

Live Delhi Patparganj Assembly Election Result 2025 : दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी? इसे लेकर जनता ने अपने वोट के जरिए अपना फैसला सुना दिया। आइए जानते हैं कि हाई प्रोफाइल सीट पटपड़गंज से कौन बनेगा विधायक?

patparganj election results 2025

patparganj election results 2025

LIVE Delhi Patparganj Chunav Results 2025 Latest News Updates : दिल्ली की हॉट सीटों में शामिल पटपड़गंज विधानसभा सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला। शुरुआती रुझान में  AAP के अवध ओझा लगातार पीछे चल रहे थे। अब इस सीट से BJP के Ravinder Singh Negi जीत गए हैं। भाजपा ने रवींद्र नेगी को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने अनिल कुमार को चुनावी मैदान में उतारा था।

विज्ञापन

कौन हैं बीजेपी नेता रवींद्र सिंह नेगी?

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अवध ओझा के खिलाफ पटपड़गंज से रवींद्र सिंह नेगी को टिकट दिया है। मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले रवींद्र नेगी वर्तमान में विनोद नगर वार्ड-198 से पार्षद हैं। यह वार्ड पटपड़गंज विधानसभा सीट का हिस्सा है। उनकी आरएसएस में भी अच्छी पकड़ है। 2020 के चुनाव में रवींद्र नेगी ने मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर दी थी। वे अपने क्षेत्र में एक्टिव रहते हैं और उनकी इमेज एक कट्टर हिंदू की है। उनका एक वीडियो पीएम मोदी का पैर छूते हुए वायरल हुआ था। एक जनसभा में रवींद्र नेगी ने पीएम मोदी के पैर छुए। वीडियो में पीएम मोदी भी नेगी के पैर छूते नजर आए थे।

कौन हैं अवध ओझा?

विज्ञापन

दिल्ली चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले 49 वर्षीय अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया। आप ने उन पर विश्वास जताया और उन्हें पटपड़गंज से अपना उम्मीदवार बनाया है। यूपी के गोंडा के रहने वाले अवध ओझा का पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है। वे मोटिवेशनल स्पीकर हैं और स्टूडेंट्स को सिविल सर्विस परीक्षा की कोचिंग देते हैं। पेशे से टीचर अवध ओझा की पत्नी का नाम मंजारी ओझा है। उनके पास कैश इन हैंड डेढ़ लाख रुपए है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक किया। उनका सपना आईएएस अधिकारी बनना था, लेकिन वे यूएसएस परीक्षा क्लियर नहीं कर पाए।

कौन हैं कांग्रेस नेता अनिल कुमार?

विज्ञापन

दिल्ली में जन्मे अनिल कुमार 2002 और 2007 में पार्षद चुने गए थे। उन्होंने साल 2008 में विधानसभा चुनाव लड़ा और वे पटपड़गंज से विधायक बने। 2015 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अनिल कुमार दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ दिल्ली प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार कांग्रेस ने अनिल कुमार पर विश्वास जताया और उन्हें पटपड़गंज से टिकट दिया।

2025 चुनाव में कौन-कौन प्रत्याशी?

विज्ञापन
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम नतीजा
अवध ओझा आप –
रवींद्र सिंह नेगी बीजेपी आगे
अनिल कुमार कांग्रेस –

 2020 में क्या रहा पटपड़गंज का चुनावी नतीजा?

प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम वोट
मनीष सिसोदिया आप 70163
रवींद्र सिंह नेगी बीजेपी 66956
लक्ष्मण रावत कांग्रेस 2802

 

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ