Gangster Lawrence Bishnoi को पटियाला हाउस कोर्ट ने सात दिन की NIA कस्टडी में भेजा, रखी ये शर्त
Edited By Bhola Sharma

Lawrence Bishnoi
Edited By Bhola Sharma

Lawrence Bishnoi
Gangster Lawrence Bishnoi Custody: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को दिल्ली की पटियाला कोर्ट में पेश किया। इस दौरान एनआईए ने अदालत से सात दिन की रिमांड मांगी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही अदालत ने एक शर्त भी रखी है। कहा कि जांच के दौरान मिलने वाले सबूतों को रिकॉर्ड में रखा जाएगा।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा की अदालत ने एक दिन पहले सोमवार को बिश्नोई को पेश करने का आदेश दिया था। अदालत को बताया गया था कि एनआईए पूछताछ के लिए बिश्नोई को दिल्ली लेकर आ रही है। बिश्नोई के साथ पंजाब पुलिस भी थी। पेशी के बाद उसे रिमांड पर भेज दिया गया।
VIDEO | "The judge has granted remand on the condition that the evidence emerging during this investigation be placed on record," says Lawrence Bishnoi's lawyer after Delhi's Patiala House Court grants 7-day custody of the gangster to NIA. pic.twitter.com/mhrjnlqcXS
— Press Trust of India (@PTI_News) April 18, 2023
गैंगस्टर बिश्नोई फिलहाल बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद है। अदालत ने उसके खिलाफ 11 अप्रैल को पेशी के लिए वारंट जारी किया था। लॉरेंस बिश्नोई की वकील ने बताया कि न्यायाधीश ने इस शर्त पर रिमांड मंजूर किया है कि इस जांच के दौरान सामने आए सबूतों को रिकॉर्ड में रखा जाएगा।
बिश्नोई के खिलाफ 2022 में दिल्ली में राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ने और गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी यूपीए एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। यह मामला एनआईए की अदालत में लंबित है। चार्जशीट पहले ही दायर की जा चुकी है। अब बिश्नोई को अन्य आपराधिक मामलों में भी नामजद किया गया है।
उपरोक्त मामला एनआईए अदालत के समक्ष लंबित है। आरोपपत्र पहले ही दायर किया जा चुका है। उन्हें अन्य आपराधिक मामलों में भी नामजद किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: