---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

एक कमरा, 23 लड़कियां, 3 नाबालिग…दिल्ली के पहाड़गंज में पुलिस रेड की इनसाइड स्टोरी

दिल्ली पुलिस ने एक मकान में रेड मारकर 23 लड़कियों के रेस्क्यू किया है, जिनमें 3 नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने एक मुखबिर की शिकायत पर यह कार्रवाई की थी। पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ।

---विज्ञापन---

दिल्ली पुलिस ने बीती रात पहाड़गंज इलाके में एक मकान में छापेमारी की। इस दौरान एक कमरे में 23 लड़कियां मिलीं, जिनमें से 3 लड़कियां नाबालिग थीं। पुलिस को इस मकान में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने फर्जी ग्राहक को मकान में भेजा और देह व्यापार गिरोह का भांडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को भी दबोचा है। मकान से बरामद हुई लड़कियों को कब्जे में लेकर सुधार गृह भिजवाया गया है। इस गिरोह के चंगुल में 10 नेपाली नागरिक भी फंसे हुए थे, जिन्हें पुलिस ने छुड़ाया है।

आरोपी पश्चिम बंगाल, नेपाल और अन्य राज्यों से लड़कियों को बहला फुसला कर लाते थे और उनसे देह व्यापार कराते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की कई सच सामने आए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे केसे लड़कियों को अपने जान में फंसाते थे और कैसे ग्राहकों से डील करते थे? उन्होंने बताया कि वे लड़कियां सप्लाई करने के बदले ग्राहकों से मोटी फीस वसूलते थे। किसी ने इस छापेमारी का वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था। आइए इस मामले पर News24 की यह स्पेशल रिपोर्ट देखते हैं…

---विज्ञापन---

First published on: Mar 24, 2025 12:59 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola